{"_id":"6a747ce67562e6f8be05db37","slug":"theog-receives-a-gift-of-five-electric-buses-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-166572-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ठियोग को मिली पांच इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ठियोग को मिली पांच इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, परिवहन व्यवस्था होगी सुदृढ़
विज्ञापन
ठियोग में नई बसों की सौगात मिलने पर विधायक कुलदीप सिंह राठौर व अन्य। स्रोत : जागरूक पाठक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलेक्ट्रिक बसों के लिए ई-वर्कशॉप स्थापित करने का प्रस्ताव अंतिम दौर में : कुलदीप
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। ठियोग को पांच नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात मिली है। इन बसों को ट्रायल के आधार पर स्थानीय रूटों पर चलाया जाएगा। इससे क्षेत्र में बसों की कमी की पुरानी समस्या दूर होने की उम्मीद है। विधायक कुलदीप सिंह राठौर इलेक्ट्रिक बस में बैठकर बस अड्डे पहुंचे। इनके साथ तारा देवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा भी उपस्थित थे। राठौर ने कहा कि ठियोग के लोगों की वर्षों पुरानी मांग आज पूरी हुई है। इन बसों से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था सुदृढ़ होगी। राठौर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शेष विकास योजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। उनका लक्ष्य ठियोग को एक आधुनिक विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करना है। ठियोग के निकट जैस क्षेत्र में इलेक्ट्रिक बसों के लिए ई-वर्कशॉप स्थापित करने का प्रस्ताव अंतिम दौर में है। ढली-नारकंडा एनएच के सुधार के लिए 73 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इस कार्य में सड़क की मेटलिंग, जल निकासी प्रणाली और चौड़ीकरण शामिल है। ठियोग में फुटपाथ निर्माण का सर्वेक्षण पूरा हो गया है। तारा देवी डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बस अड्डे की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। उन्होंने बताया कि पेयजल की कमी को लेकर आईपीएच मंडल मतियाना के अधिशासी अभियंता एमए शेख से बात की गई। जल्द ही पानी की समस्या का स्थायी समाधान होगा और कैंटीन की व्यवस्था शुरू की जाएगी। पुराने बस अड्डे के समीप प्रस्तावित पार्किंग और मल्टी कॉम्प्लेक्स परियोजना पर भी तेजी से काम चल रहा है।