{"_id":"6a748bb6251b4eb05d04b722","slug":"sewage-water-on-the-main-road-in-rohru-residents-facing-inconvenience-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1035-166608-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रोहड़ू में मुख्य सड़क पर सीवरेज का पानी, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रोहड़ू में मुख्य सड़क पर सीवरेज का पानी, लोग परेशान
विज्ञापन
रोहड़ू में सड़क पर बने सीवरेज के चैंबर से बाहर बह रही गंदगी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉलीटेक्निक कॉलेज गेट के पास मुख्य सड़क पर सीवरेज चैंबर से गंदा पानी बह रहा
बरसात के मौसम में दुर्गंध और संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। पर्यटन और सेब बागवानी के लिए प्रसिद्ध रोहड़ू शहर इन दिनों बदहाल सफाई व्यवस्था से जूझ रहा है। राजा वीरभद्र सिंह पार्क के पास पॉलीटेक्निक कॉलेज गेट के पास मुख्य सड़क पर सीवरेज चैंबर से गंदा पानी बह रहा है। यह पानी लगातार सड़क पर फैल रहा है। इस कारण राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क शहर की सबसे व्यस्त सड़कों में शामिल है। प्रतिदिन सैकड़ों स्कूली बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग और अन्य लोग इसी मार्ग से गुजरते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेज रफ्तार वाहन सड़क पर फैले गंदे पानी को उछाल देते हैं। इससे राहगीरों और स्कूली बच्चों के कपड़े गंदे हो जाते हैं। बरसात के मौसम में दुर्गंध और संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि शहर के कई हिस्सों में कूड़े के ढेर लगे हैं। जल निकासी नालियां बंद हैं। सीवरेज की समस्याएं भी लंबे समय से बनी हुई हैं। संबंधित विभागों की ओर से इन समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। स्थानीय निवासी राजन, सुशील, पंकज और अशोक ने रोहड़ू के सीवरेज चैंबरों को शीघ्र दुरुस्त करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि गंदे पानी के कारण आवागमन मुश्किल हो गया है। यह स्थिति बच्चों के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है। उन्होंने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की अपील की है।
व्यवस्था नगर परिषद के अधीन नहीं
नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष प्यारे लाल आजाद ने कहा कि सीवरेज की व्यवस्था नगर परिषद के अधीन नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह कार्य जल शक्ति विभाग का है।
मरम्मत के दिए निर्देश
विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने बताया कि उन्होंने सुबह ही सड़क पर सीवरेज का पानी बहते देखा था। उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को चैंबर की मरम्मत के निर्देश दिए हैं।