{"_id":"6988952878b1542cba04586e","slug":"demand-to-raise-public-interest-issues-in-the-assembly-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-153783-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: विधानसभा में जनहित के मुद्दे उठाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: विधानसभा में जनहित के मुद्दे उठाने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। आनी विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत पोखरी निवासी एवं आईटी प्रदेश सहसंयोजक भाजपा हिमाचल प्रदेश आशीष शर्मा ने विधायक लोकेंद्र कुमार के माध्यम से क्षेत्र के जनहित मुद्दे उठाने की मांग रखी। उन्होंने इस संबंध में ज्ञापन भी सौंपा।
आशीष शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य उपकेंद्र बशाउल और स्वास्थ्य उपकेंद्र सिनवी में चार वर्षों से ताले लटके हैं। सभी दूध सोसायटी में एनालाइजर सिस्टम लागू किया जाए और डिग्री के नाम पर हो रही कथित लूट को रोका जाए। सड़क और परिवहन सुविधाओं को लेकर भी उन्होंने कई मुद्दे उठाए। उन्होंने नेनावती–कराड सड़क को सिनवी से शुश सड़क के दूसरे फेज के अंतर्गत चौड़ा करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने की मांग की। आनी–पोखरी और आनी–टीपर बस सेवा के पिछले सात महीनों से बंद रहने पर चिंता जताई। करकी से मरेछ सड़क का उद्घाटन होने के बावजूद बस सेवा शुरू न होने पर भी उन्होंने सवाल उठाए। कुईर–मरेछ सड़क को वांशा रोड से जोड़ने की मांग रखते हुए आशीष शर्मा ने विधायक से आग्रह किया कि इन मुद्दों को विधानसभा में मजबूती से उठाएं। संवाद
Trending Videos