{"_id":"698896b1847f3ed20f0bdd32","slug":"three-day-chandi-maha-yagya-begins-in-bhadech-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-153790-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: भड़ेच में तीन दिवसीय चंडी महायज्ञ का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: भड़ेच में तीन दिवसीय चंडी महायज्ञ का शुभारंभ
विज्ञापन
कोटखाई के भड़ेच स्थित दुर्गा माता मंदिर में तीन दिवसीय चंडी महायज्ञ के दौरान भंडारे का प्रसाद ग
विज्ञापन
भड़ेच में तीन दिवसीय चंडी महायज्ञ का शुभारंभ
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाते हुए भड़ेच में रविवार को तीन दिवसीय चंडी महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ हुआ। मां हाटेश्वरी की कृपा से प्रारंभ हुए इस महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर पूजा-अर्चना की और जनकल्याण की कामना की।
यह महायज्ञ वर्ष 1996 से क्षेत्र के जनकल्याण और स्थानीय जनता की सुख-समृद्धि के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। राम नगर पंचायत के भमराड़ा गांव से माता के पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा संपन्न करवाई। श्रद्धालुओं ने माता का आशीर्वाद प्राप्त किया और क्षेत्र की शांति, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।
महायज्ञ के दौरान तीन दिनों तक यज्ञ भोज का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर आचार्य अंबादत्त शास्त्री, हरि कृष्ण शर्मा और किशोरी लाल शर्मा ने मंत्रोच्चारण के साथ सामूहिक कल्याण की कामना की। आयोजकों ने बताया कि यह महायज्ञ सामाजिक एकता, आध्यात्मिक जागरूकता और लोक कल्याण का प्रतीक है। श्रद्धालुओं में कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा गया।
Trending Videos