{"_id":"698897bc94942d5f4c0d2d74","slug":"pedestrian-crushed-to-death-by-speeding-truck-in-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-153787-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला राहगीर, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला राहगीर, मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी चालक को दबोचा, जांच में जुटी पुलिस
चूहाबाग में रविवार शाम पेश आया हादसा, शव को पोस्टमार्टम के लिए पहुंचाया खनेरी अस्पताल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पहाड़ में तेज रफ्तार लगातार जानलेवा बनती जा रही है। शनिवार को जहां किन्नौर में एक डंपर चालक ने राहगीर को टक्कर मारकर बुरी तरह से घायल कर दिया। वहीं रविवार को रामपुर में तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर की जान ले ली। हादसा इतना भयानक था कि एनएच से गुजर रहे व्यक्ति को संभलने तक का मौका नहीं मिला और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस थाना रामपुर के अनुसार, रविवार शाम को रामपुर के चूहाबाग स्थित होटल बीडी रिजेंसी के सामने एक दर्दनाक हादसा पेश आया। एनएच पांच पर चल रहे एक राहगीर को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। रामपुर से पूह की ओर जा रहे ट्रक ने व्यक्ति को जोरदार टक्कर मारी और उसे टायर से बुरी तरह कुचल दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब वह व्यक्ति सड़क पर जा रहा था, तभी अनियंत्रित ट्रक ने उसे टक्कर मारी और वह एनएच पर गिरकर ट्रक के टायर के नीचे आ गया। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान देविन सिंह (69), निवासी युवारंगी, तहसील कल्पा, जिला किन्नौर के रूप में हुई है।
हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस थाना रामपुर को दी। सूचना मिलते ही पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और शव को कब्जे में लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खनेरी अस्पताल पहुंचाया है। वहीं आरोपी ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर रही है। मामले में आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
Trending Videos