{"_id":"69bbf88b7a5b4a26c303386b","slug":"development-in-rohru-happened-only-during-the-congress-government-rampur-hp-news-c-19-1-sml1021-693007-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोहडू में विकास सिर्फ कांग्रेस सरकार में हुआ : ब्राक्टा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहडू में विकास सिर्फ कांग्रेस सरकार में हुआ : ब्राक्टा
विज्ञापन
विज्ञापन
बजट सत्र
शिमला । बजट सत्र में कांग्रेस विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने कहा कि विपक्ष की एक मात्र रणनीति है, उन्हें सिर्फ विरोध के लिए विरोध करना है। हम जनता की सेवा करने के लिए हैं। हम लड़ाई करने के लिए नहीं है। सदन की गरिमा का ध्यान नहीं रखा जा रहा। अभिभाषण पर चर्चा नहीं हो रही, सिर्फ कोसने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस काम करने में विश्वास रखती है। झूठ बोलकर आप सत्ता में नहीं आओगे। जब-जब भाजपा सरकार रही, रोहड़ू में कोई काम नहीं हुआ। रोहडू में विकास सिर्फ कांग्रेस सरकार में हुआ। पहले वीरभद्र सिंह ने काम किया अब सुखविंद्र सिंह सुक्खू काम कर रहे हैं। यूनिवर्सल कार्टन हमारी सरकार लेकर आई, भाजपा के समय की देनदारियां हमारी सरकार ने निपटाई।
चौपाल से जितना अन्याय कांग्रेस ने किया मुगलों ने भी नहीं किया : बलवीर वर्मा
भाजपा विधायक बलवीर वर्मा ने कहा कि प्रदेश में सभी विकास कार्य केंद्र प्रायोजित स्कीमों के तहत हो रहा है। 196 योजनाएं केंद्र प्रायोजित हैं, जिनमें 90:10 के अनुपात में पैसा मिलता है। अभिभाषण में इसका कहीं हवाला नहीं दिया गया। केंद्र की 4,100 करोड़ की योजना से ही बिजली के काम हो रहे हैं। केंद्र सरकार पैसा दे रही है, उसी से विद्युत विभाग में काम हो रहा है। प्रदेश सरकार के पास कोई पैसा नहीं है। स्वास्थ्य संस्थानों में अल्ट्रा साउंड मशीनें हैं, लेकिन टेक्नीशियन नहीं है। मेरे विधानसभा क्षेत्र से डॉक्टर कांग्रेस विधायकों के क्षेत्र में भेज दिए। बिजली विभाग में जेई नहीं है, 11 में से 2 ही उपलब्ध हैं। पीडब्ल्यूडी में 16 में से 3 जेई है। जल शक्ति में 13 में से 2 जेई है। चौपाल के साथ कांग्रेस सरकार ने जितना अन्याय किया है, उतना मुगलों ने भी नहीं किया।
Trending Videos