{"_id":"69bd1b79e08a72810b0d69a0","slug":"video-rampur-bushahr-rectify-voter-lists-by-march-28-instructions-issued-to-panchayat-secretaries-during-one-day-training-camp-2026-03-20","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: मतदाता सूचियों को 28 मार्च तक करें दुरूस्त करें, पंचायत सचिवों को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: मतदाता सूचियों को 28 मार्च तक करें दुरूस्त करें, पंचायत सचिवों को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दौरान दिए निर्देश
Ankesh Dogra
Updated Fri, 20 Mar 2026 03:33 PM IST
Link Copied
राज्य निर्वाचन आयोग ने आगामी पंचायती राज चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण, नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और सूची से नाम हटाने के प्रक्रिया चलाई है। इसके तहत 28 मार्च तक रामपुर की 32 पंचायतों के मतदाताओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाना होगा। वहीं नई पंचायतों के गठन के चलते शेष आठ पंचायतों की मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने की तिथि जल्द घोषित होगी। शुक्रवार को पंचायत समिति सभागार रामपुर में पंचायत सचिवों के लिए इस संबंध में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसकी अध्यक्षता एसईबीपीओ रामपुर चमन लाल द्वारा की गई। बैठक में उन्होंने बताया कि विकास खंड रामपुर के तहत तीन ग्राम पचायतों शाहधार, शिंगला और बाहली का पुनर्गठन कर तीन नई ग्राम पंचायत रंगोरी, नोगली-कलना और पलजारा का गठन किया गया है। इस प्रकार विकास खंड रामपुर में ग्राम पंचायतों की संख्या 37 से बढक़र 40 हो गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी कर ग्राम पंचायत गोपालपुर से बसाहरा को हटाकर ग्राम पंचायत सनारसा में सम्मिलित किया गया है, जिससे सीधे रूप से ग्राम पंचायत और गोपालपुर के वार्डो का पुन: सीमांकन और गठन किया गया। इस अधिसूचना से ग्राम पंचायत गोपालपुर और सनारसा पनुर्गठन से प्रभावित हुआ है। इस प्रकार विकास खंड रामपुर में 8 ग्राम पंचायतों शाहधार, रंगोरी, गोपालपुर, सनारसा, शिंगला, नोगली-कलना, बाहली और पलजारा को छोडक़र शेष 32 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करने के लिए दिनांक 28 मार्च तक आवेदन किया जा सकता है। इसके लिए शिविर में पंचायत सचिवों को बताया गया कि उन्हें किस प्रकार से काम करना है और इसके लिए कौन कौन दस्तावेज जरूरी होगें के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि पूर्व में तैयार की गई मतदाता सूचियां संबंधित ग्राम पंचायतों में पंचायत सचिव के पास उपलब्ध हैं, जो मतदाता उपरोक्त तिथि को 18 वर्ष की आयु को पूर्ण करता है, वह अपनी ग्राम पंचायतों की वार्डों की मतदाता सूचियों में अपना नाम दर्ज करने का हकदार होगा। उन्होंने सचिवों को निर्देश दिए कि सभी पंचायत अपनी पंचायतों मे उपरोक्त सूचना का व्यापक प्रचार प्रसार करें और सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति जो मतदाता सूची में शामिल होने का हकदार है। वह मतदाता सूची में जरूर जुड़े, ताकि वह अपने मत का प्रयोग कर सके। उधर, एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह ने उपमंडल के सभी लोगों से आह्वान किया है कि पंचायती राज चुनाव को लेकर मतदाता सूचियों को अपडेट किया जा रहा है। उन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके और 1 अप्रैल को 18 वर्ष की आयु पूरा करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने का आह्वान किया है। उन्होंने 28 मार्च से पूर्व नाम पंचायतों में मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण करने, नाम दर्ज कराने को कहा है। उन्होंने नए मतदाताओं से फॉर्म नंबर दो भरकर मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि उपमंडल में नई पंचायतों का पुनर्गठन किया गया है। इन आठ पंचायतों में इन दिनों वार्ड बंदी का कार्य चल रहा है, जिसे देखते हुए मतदाता सूचियों की जांच और नाम दर्ज करने की तिथि जल्द निर्धारित होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।