{"_id":"69c13da973c19e721403c8da","slug":"information-provided-to-livestock-farmers-regarding-disease-control-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-156620-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पशुपालकों को रोगों के नियंत्रण बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पशुपालकों को रोगों के नियंत्रण बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
नरैण पंचायत में आयोजित शिविर में मौजूद पशु पालक। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
नरैण में एक दिवसीय खुरपका-मुंहपका शिविर लगाया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
पशुपालन विभाग रामपुर ने सोमवार को नरैण पंचायत में एक विशेष जागरूकता शिविर लगाया। शिविर में खुरपका-मुंहपका के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी। शिविर में पशुपालकों को पशुओं के संतुलित आहार, वैज्ञानिक पशुपालन प्रबंधन, रोगों के नियंत्रण और टीकाकरण के बारे में भी जानकारी दी। उपमंडल पशु चिकित्सालय ज्यूरी के वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने पशुपालकों को संतुलित आहार के महत्व, स्थानीय संसाधनों से घर पर पशु आहार तैयार करने के तरीकों, विभागीय योजनाओं और बांझपन की समस्याओं पर जानकारी दी। ब्लॉक टेक्नोलॉजी टीम से डॉ. शिवम वालिया ने प्राकृतिक खेती और कृषि योजनाओं के बारे में जानकारी दी। डॉ. वरुण नेगी ने 1962 मोबाइल वेटरनरी यूनिट सेवा और दूरदराज क्षेत्रों में रोग प्रकोप से निपटने में इसकी भूमिका के बारे में सभी को अवगत करवाया। पशु चिकित्सा पॉलीक्लीनिक रामपुर के डॉ. अक्षय कुमार ने एफएमडी एवं पीपीआर रोगों के लक्षण, बचाव और नियंत्रण के बारे में जानकारी दी। ह्यूमन पीपल संस्था के स्वयंसेवक प्रियंशु ने रैबीज के बारे में बताया। एएमओ नरैण डॉ. नेहा शर्मा ने आयुर्वेदिक जीवनशैली के महत्व पर प्रकाश डाला। शिविर में मंच संचालन बिहारी लाल चौहान ने किया। इस मौके पर बीएफएससी सदस्य राजीव देष्टा, पशु सखियां नीलिमा, कपिला, किरता, राजेंद्र, अशोक, धर्म देव, तिलक राज और अनिल सहित अन्य उपस्थित रहे।
Trending Videos