{"_id":"69c91a2710aadf4dc4087254","slug":"kasholi-panchayat-building-will-be-constructed-at-a-cost-of-rs-115-crore-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-157049-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कशोली पंचायत के भवन का 1.15 करोड़ से होगा निर्माण : बुद्धि सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कशोली पंचायत के भवन का 1.15 करोड़ से होगा निर्माण : बुद्धि सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन
. ग्रामीणों को मीटिंग हॉल सहित अन्य सुविधाएं करवाई जाएंगी मुहैया
. पशु औषधालय भवन का भी शीघ्र किया जाएगा शिलान्यास
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)। निरमंड खंड की बाड़ी पंचायत का विघटन कर नई कशोली पंचायत बनाई गई है। कशोली पंचायत के भवन का करीब 1.15 करोड़ से निर्माण किया जाएगा। इस राशि से तीन मंजिला भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों को मीटिंग हॉल समेत कई सुविधाएं मिलेंगी। पशु औषधालय भवन का भी शीघ्र शिलान्यास कर पशुपालकों को सौगात दी जाएगी। राज्य सहकारी दुग्ध उत्पादक प्रसंघ के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने यह बात कशोली में कही। रविवार को कशोली पंचायत पहुंचने पर मिल्कफेड अध्यक्ष का ग्रामीणों ने स्वागत किया। कशोली को नई पंचायत बनाने पर मिल्कफेड अध्यक्ष का ग्रामीणों ने आभार जताया और सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष ने कशोली और बाड़ी पंचायत के ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनीं। अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि जनता की काफी वर्षों से कशोली पंचायत बनाने की मांग थी। बाड़ी पंचायत का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। मुख्यमंत्री से कशोली पंचायत की मांग रखी थी, जिसके बाद अब इसका विभाजन किया गया है। उन्होंने कहा कशोली गांव पोशना, बाड़ी, तुनन और जगातखाना पंचायत का केंद्र बिंदू हैं। कशोली नई पंचायत बनने से ग्रामीणों को काफी फायदा पहुंचेगा। सरकार की ओर से पंचायत भवन के लिए 1.15 करोड़ रुपये की राशि मिलेगी। तीन मंजिल का पंचायत भवन बनाया जाएगा। इसमें मीटिंग हॉल सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाईं जाएंगी। कशोली में जल्द पशु औषधालय भवन का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिलकर जल्द बजट मुहैया करवाया जाएगा। क्षेत्र की जनता को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात दी जाएगी।
Trending Videos