{"_id":"69c123fb19a364882d0c06a6","slug":"anger-over-cutting-and-tarring-of-taklech-barkal-road-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-156613-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तकलेच-बरकल सड़क की कटिंग और टारिंग पर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तकलेच-बरकल सड़क की कटिंग और टारिंग पर रोष
विज्ञापन
तकलेच बरकल सडक़ पर हो रहे कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने उठाए सवाल। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कहा-संतोषजनक नहीं कार्य, मुख्यमंत्री को पत्र भेज कार्रवाई की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-3 के तहत तकलेच से बरकल सड़क को पक्का करने का काम चल रहा है। सड़क की कटिंग और टारिंग को लेकर ग्रामीणों ने रोष जताया है। मुनिश-काशापाट पंचायत समिति के पूर्व सदस्य शिशी राम ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उचित कार्रवाई की मांग उठाई है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में शिशी राम ने कहा कि उपमंडल की चार पंचायतों के ग्रामीणों को लाभ देने वाली तकलेच-बरकल सड़क के सुधार का कार्य इन दिनों प्रगति पर है। वर्ष 1982 में यह सड़क लोक निर्माण विभाग के अधीन हुई है। इस सड़क से क्षेत्र की काशापाट, मुनिश, देवठी और कूहल पंचायत के ग्रामीण और किसान-बागवान लाभान्वित होते हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग से सवाल उठाया है कि तकलेच से बरकल तक चल रहे कार्य को लेकर क्या पटवारी ने मौके पर निरीक्षण किया है। सड़क पर कितने मीटर में टारिंग होनी है और कितने मीटर टारिंग सड़क के दोनों ओर की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि कार्य कर रहा ठेकेदार कहीं सड़क पर मनमाने तरीके से टारिंग कर रहा है। सड़क का जो चौड़ीकरण का कार्य है, वो भी कहीं कुल चार मीटर है, तो कहीं आठ मीटर है। उन्होंने विभाग से मांग की है कि विभाग मौके पर पटवारी साथ लाएं और स्वयं पूरा निरीक्षण करे कि कितनी जमीन लोक निर्माण विभाग के नाम पर है। इसमें सरकार की ओर से मौजा भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि सड़क पर हो रहा टारिंग का कार्य भी संतोषजनक नहीं है। इस सड़क के जरिये क्षेत्र से हर वर्ष बागवान सेब की हजारों पेटियां प्रदेश और देश की मंडियों में पहुंचाते हैं। ऐसे में सड़क निर्माण और गुणवत्ता में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरती जानी चाहिए। उन्होंने सड़क के चौड़ीकरण और निर्माण कार्य में सुधार की मांग की है। उन्होंने चेताया कि यदि जल्द ग्रामीणों की मांगों की सुनवाई नहीं होती है, तो ग्रामीण शिमला स्थित मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी इस मामले में संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई की गुहार लगाई है।
Trending Videos