{"_id":"69c1307f3260fb37950ff8b5","slug":"property-tax-survey-underway-in-the-wards-of-rampur-municipal-council-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-156634-2026-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नगर परिषद रामपुर के वार्डों में संपत्ति कर सर्वेक्षण जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नगर परिषद रामपुर के वार्डों में संपत्ति कर सर्वेक्षण जारी
विज्ञापन
विज्ञापन
एजीआईएसएसी और हिमकोस्टे के माध्यम से किया जा रहा सर्वेक्षण कार्य
रामपुर बुशहर। नगर परिषद रामपुर के वार्डों का संपत्ति कर अब हिमाचल प्रदेश अंतरिक्ष अनुप्रयोग केंद्र (एजीआईएसएसी) और हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद (हिमकोस्टे) के माध्यम से जारी हो रहा है। नगर परिषद के कई वार्डों में सर्वेक्षण जारी है, जबकि कुछ वार्डों में 3 अप्रैल से संपत्ति कर का सर्वेक्षण किया जाएगा। यह प्रणाली नागरिक सेवा संपर्क के तहत सभी सेवाओं को ऑनलाइन करेगी। एजीआईएसएसी के उपयोग से संपत्ति की मैपिंग और कर निर्धारण में अधिक सटीकता आएगी। यह कदम सेवाओं में पारदर्शिता और दक्षता लाने के लिए उठाया गया है। नगर परिषद रामपुर के वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि नगर परिषद रामपुर के वार्ड-1, 2, 6, 7, 8 और 9 में संपत्ति कर का सर्वेक्षण कार्य एजीआईएसएसी और हिमकोस्टे के माध्यम से किया जा रहा है, जो लगभग पूरा होने वाला है। यदि सर्वेक्षण के दौरान सार्वजनिक और सरकारी भवन संपत्ति कर में छुटे हैं, तो अपना पूर्ण विवरण नगर परिषद को दें । इसके अलावा नगर परिषद के वार्ड-3, 4 और 5 का संपत्ति कर सर्वेक्षण अप्रैल से किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित वार्डों के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे प्रापर्टी टैक्स टीम का पूर्ण सहयोग प्रदान करें और भवन का सही विवरण उपलब्ध करवाएं ताकि सही तरीके से संपत्ति कर लगाया जा सके।
Trending Videos