सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   The condition of the road from Khaneri Hospital Colony to Sarlaprog will improve

Rampur Bushahar News: खनेरी अस्पताल कॉलोनी से सरलापरोग तक सड़क की सुधरेगी हालत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
The condition of the road from Khaneri Hospital Colony to Sarlaprog will improve
खनेरी अस्पताल कॉलोनी से सरलापरोग सड़क की जल्द सुधरेगी हालत। संवाद
विज्ञापन
2.53 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प, सेब सीजन के दौरान सात पंचायतों के बागवानों को मिलेगी राहत
Trending Videos


. स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को भी मिलेगी सुविधा

.लंबे समय से दो किलोमीटर लंबी सड़क की हालत सुधारने की उठाई जा रही मांग


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। चार जिलों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने वाले महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल को रचोली पंचायत से जोड़ने वाली सड़क की जल्द हालत सुधरेगी। अस्पताल कॉलोनी से सरलापरोग तक दो किलोमीटर लंबी सड़क का प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) चरण-4 के तहत 2.53 करोड़ रुपये से कायाकल्प किया जाएगा। इस सड़क के दुरुस्त होने से उपमंडल की सात पंचायतों के ग्रामीणों, किसानों-बागवानों और मरीजों को लाभ मिलेगा। सेब सीजन के दौरान क्षेत्र के बागवानों को जाम की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगी। इस सड़क की हालत कई साल से खस्ता बनी हुई है। तंग सड़क पर छोटे और बड़े वाहनों की आवाजाही खतरों भरी बनी हुई है। क्षेत्र के लोग एक दशक से इस सड़क की हालत सुधारने की मांग उठाते आ रहे हैं। लंबे इंतजार के बाद आखिर अब इस सड़क के सुधारीकरण के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिली है। इस सड़क पर चौड़ीकरण, सुरक्षा दीवार लगाने, मेटलिंग और टारिंग का कार्य किया जाएगा। सड़क की हालत सुधरने से क्षेत्र की रचोली, धारगौरा, मशनू, गोपालपुर, किन्नू, नोगवैली की लालसा और डंसा पंचायत के ग्रामीण लाभान्वित होंगे। रचोली पंचायत में तंग सड़क के चलते हर वर्ष सेब सीजन के दौरान बागवानों को जाम की समस्या से जूझना पड़ता है। मुख्य सड़क तंग होने के कारण कई कई घंटे जाम की स्थिति बनी रहती है। यह सड़क विकल्प के तौर पर इस्तेमाल हो पाएगी। साथ ही सात पंचायतों के मरीजों को भी अब अस्पताल पहुंचने में आसानी होगी। वर्तमान में ग्रामीणों को वाया रचोली पाटबंगला होकर अतिरिक्त सफर कर अस्पताल पहुंचना पड़ता है, लेकिन इस सड़क के निर्माण से मरीज सीधे अस्पताल पहुंच पाएंगे।
पीएमजीएसवाई चरण-4 के तहत अस्पताल कॉलोनी से सरलापरोग तक सड़क को दुरुस्त किया जाएगा। विभाग इन दिनों टेंडर प्रक्रिया में जुटा हुआ है। जल्द ही सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू होगा। -- अंकुश जम्वाल, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग रामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article