{"_id":"69c3d4d1b4be79553a0f48c5","slug":"special-buses-will-run-for-hatkoti-temple-on-ashtami-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-156794-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: अष्टमी पर हाटकोटी मंदिर के लिए चलेंगे विशेष बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: अष्टमी पर हाटकोटी मंदिर के लिए चलेंगे विशेष बसें
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू, जुब्बल और उत्तराखंड के त्यूणी से श्रद्धालुओं को मिलेगी सेवा
हाटकोटी मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, दिनभर लगा रहा लंगर
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। अष्टमी पर हाटकोटी मंदिर को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। अष्टमी के लिए न्यास ने विशेष प्रबंध किए हैं। मंदिर के लिए दिनभर बसें चलेंगी। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम गुरमीत नेगी ने बताया कि अष्टमी के दिन अधिक भीड़ जुटने की संभावना है, इसलिए लोगों की सुविधा के लिए पूरा दिन रोहड़ू, जुब्बल और उत्तराखंड के त्यूणी के बीच स्पेशल बस सेवा चल रही है। चैत्र नवरात्र के सप्तमी पर प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे दिन श्रद्धालु माता के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लेते रहे। जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। मंदिर न्यास की ओर से श्रद्धालुओं के लिए दिनभर लंगर की व्यवस्था की गई है। बुधवार को लंगर में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया और सेवा कार्यों में भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक लगातार सक्रिय रहे। मंदिर में सुरक्षा और सफाई व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
Trending Videos