सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Ramotsav will be celebrated in Rampur today

Rampur Bushahar News: रामपुर में आज मनाया जाएगा रामोत्सव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर की ओर से वीरवार को रामपुर में रामनवमी पर्व को लेकर रामोत्सव और हिंदू नव वर्ष पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। वीरवार को रामपुर स्थित विश्व हिंदू परिषद की ओर से संचालित ठाकुर श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रीराम नवमी के पावन उपलक्ष्य पर रामोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे बाजार में शोभायात्रा से शुरू होगा। इसके बाद सत्यनारायण मंदिर में सत्संग का कार्यक्रम होंगे। विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर जिला मंत्री विष्णु शर्मा ने बताया कि श्रीराम नवमी के अवसर पर समूचे क्षेत्र में कार्यक्रम और सत्संग आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने और प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद प्राप्त करने का आह्वान किया।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article