{"_id":"69c50907c626380f970a0d45","slug":"video-rampur-bushahr-rampur-resounds-with-chants-of-jai-shri-ram-grand-procession-taken-out-on-the-occasion-of-shri-ram-navami-2026-03-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: जय श्री राम के नारों से गूंज उठा रामपुर, श्री राम नवमी के उपलक्ष्य पर निकाली शोभा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: जय श्री राम के नारों से गूंज उठा रामपुर, श्री राम नवमी के उपलक्ष्य पर निकाली शोभा यात्रा
Ankesh Dogra
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:53 PM IST
Link Copied
विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर की ओर से वीरवार को रामनवमी पर्व को लेकर रामोत्सव और हिंदू नव वर्ष पर कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी श्री जय देवांग आश्रम ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। विश्व हिंदू की ओर से संचालित ठाकुर श्री सत्यनारायण मंदिर में श्री राम नवमी के पावन उपलक्ष्य पर शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा सुबह 10:30 बजे मंदिर परिसर होते हुए रामपुर बाजार से वापस मंदिर परिसर तक निकाली गई। शोभा यात्रा में रामपुर बाजार और परिषद के लोगों ने भाग लिया। लोगों ने जय श्री राम, राम जय राम और हनुमान चालीसा का पाठ किया। शोभायात्रा के बाद मंदिर परिसर में सत्संग और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए। विश्व हिंदू परिषद भगवान श्रीराम के जीवन, उनके आदर्शों और मर्यादाओं पर विस्तृत जानकारी दी। श्रद्धालुओं ने भजन और कीर्तन में भाग लेकर प्रभु श्रीराम की भक्ति में स्वयं को समर्पित किया। इस अवसर हलवा प्रसाद भी बांटा गया। विश्व हिंदू परिषद जिला रामपुर जिला मंत्री विष्णु शर्मा ने कहा कि श्री
राम नवमी के अवसर पर जगह जगह कार्यक्रम किए गए। विश्व हिंदू परिषद हर साल श्री राम नवमी के उपलक्ष्य पर कार्यक्रम का आयोजन करता है। परिषद ने वीरवार को विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया। कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को श्री राम के जीवन, उनके आदर्शों के बारे जानकारी दी जाए। इस मौके पर विश्व हिंदू परिषद की ओर से विभाग संगठन मंत्री विनोद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह ठाकुर, मूलराज ठाकुर, सत्यनारायण मंदिर न्यास के सचिव विनय शर्मा, सेवा भारती से उमा दत्त भारद्वाज और यशपाल शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।