सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Random vehicles create traffic jam in Nithar, people are troubled

Rampur Bushahar News: नित्थर में बेतरतीब वाहनों से लगा रहा जाम, लोग परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
Random vehicles create traffic jam in Nithar, people are troubled
नित्थर में लगातार बढ़ती जा रही जाम की समस्या। संवाद
विज्ञापन
लोगों को एक घंटे से ज्यादा जाम खुलने का करना पड़ रहा इंतजार
Trending Videos

नित्थर में जगह-जगह खड़े बेतरतीब वाहन बढ़ा रहे जाम की समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उप तहसील के मुख्य बाजार में रोजाना लग रहे जाम से लोग परेशान हैं। दुकानदारों और लोगों को जाम खोलने का काम करना पड़ रहा है, जिनकी जिम्मेदारी है, उनका कोई अता-पता नहीं है। शनिवार शाम और सोमवार सुबह लोग एक घंटे से ज्यादा समय तक जाम में फंसे। जाम लगने का मुख्य कारण बाजार में बेतरतीब खड़ी गाड़ियां हैं। कई बार बड़े वाहन चालकों को पास लेने के लिए एक किलोमीटर से भी ज्यादा दूर जाना पड़ रहा है। जाम की अधिक समस्या स्कूलों में छुट्टी के समय शाम 5:00 बजे होती है। स्थानीय लोगों ने जाम की समस्या से निजात और सुधार करने की मांग उठाई है। आनी के डीएसपी राजीव मेहता ने कहा कि जाम की स्थिति आगे से न हो, इसके लिए पुलिस चौकी नित्थर के पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए जाएंगे। पुलिस कर्मियों की उपस्थिति मुख्य बाजार नित्थर में बनी रहेगी।

नित्थर में लगातार बढ़ती जा रही जाम की समस्या। संवाद

नित्थर में लगातार बढ़ती जा रही जाम की समस्या। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article