सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Navratri festival begins at Hatkoti temple

Rampur Bushahar News: हाटकोटी में नवरात्र के पहले दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, सुबह पांच बजे से ही पहुंचने लगे श्रद्धालु

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Navratri festival begins at Hatkoti temple
वीरवार सुबह हाटकोटी मं​दिर में दर्शन के लिए लाईनों में लगे लोग
विज्ञापन
श्रद्धालुओं के लिए मंदिर प्रशासन ने किए विशेष इंतजाम, सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध
Trending Videos

नौ दिन मंदिर में पूजा-अर्चना और भंडारे का होगा आयोजन : नेगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। प्रसिद्ध दुर्गा माता मंदिर हाटकोटी में चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन वीरवार को सुबह करीब पांच बजे से ही श्रद्धालुओं का मंदिर पहुंचना शुरू हो गया। जैसे-जैसे समय बढ़ता गया, श्रद्धालुओं की संख्या में लगातार बढ़ती रही। सुबह सात बजे तक मंदिर परिसर में कतारें लग गईं। दिनभर मंदिर में दूरदराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु माता का आशीर्वाद प्राप्त करने पहुंचते रहे। खराब मौसम के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। हल्की ठंड और बादलों के बीच भी लोग माता के दर्शन के लिए डटे रहे। दूरदराज के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं ने पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मां दुर्गा के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवकों के साथ-साथ पुलिस और होमगार्ड के जवान तैनात हैं। यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए भी विशेष प्रबंध किए गए हैं। श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के लंगर भवन में पूरे दिन भंडारे की व्यवस्था की गई थी। वीरवार को लंगर सेवा में स्थानीय लोगों का सहयोग रहा। मंदिर न्यास के अध्यक्ष एवं एसडीएम जुब्बल गुरमीत नेगी ने बताया कि नवरात्र के दौरान हर दिन विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और लंगर की व्यवस्था जारी रहेगी। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रशासन की ओर से बनाए गए नियमों का पालन करते हुए शांतिपूर्वक दर्शन करें।

वीरवार सुबह हाटकोटी मंदिर में दर्शन के लिए लाईनों में लगे लोग

वीरवार सुबह हाटकोटी मंदिर में दर्शन के लिए लाईनों में लगे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article