सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   District level Phag fair of Rampur

फाग मेला : पदम महल परिसर में देवलू संग ग्रामीणों ने डाली नाटी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
District level Phag fair of Rampur
फाग मेले में पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डालती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
देवी-देवताओं ने किया शहर का भ्रमण, दर्शन के लिए लोगों का लगा तांता, सुख-समृद्धि का लिया आशीर्वाद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
रामपुर में जिला स्तरीय फाग मेले के तीसरे दिन पदम महल परिसर में वाद्ययंत्रों की मधुर ध्वनियों और ढोल-नगाड़ों की थाप पर पारंपरिक परिधान में देवलुओं के साथ ग्रामीणों ने नाटी डाली। फाग मेले में देवी-देवताओं की शिरकत से माहौल देवमय बना हुआ है। मेले के तीसरे दिन पदम पैलेस में ढोल-नगाड़ों की थाप पर देवलुओं के साथ हजारों लोग झूमे। दिनभर नाटियों का दौर चला। लोगों ने देवी-देवताओं के दर्शन कर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। मेले के तीसरे दिन शहर के विभिन्न स्थानों पर ठहरे देवी-देवता सुबह ठहराव स्थल से भ्रमण के लिए निकले। रामपुर बाजार में भ्रमण के दौरान कारोबारियों ने देवी-देवताओं का स्वागत किया। देवी-देवताओं से आशीर्वाद लिया। देवताओं के साथ नाचते-गाते हुए देवलू और ग्रामीण मुख्य शहर से एनएच-पांच से होते हुए पदम महल परिसर पहुंचे। देवी-देवता पूरे शहर की परिक्रमा कर क्रमवार पदम पैलेस पहुंचे। यहां अपनी चयनित जगह पर सभी देवी-देवता बैठे। इसके बाद नाटियों का दौर शुरू हुआ। बुशहरी नाटी की रौनक रही, वहीं कुल्लवी नाटियों ने भी लोगों का खूब मनोरजंन किया। कुल्लुवी नाटी में पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर भावी पीढ़ी को संस्कृति संजोने का संदेश दिया। मेले में पहुंचे लोगों ने सभी देवी-देवताओं के समक्ष शीश नवाया और माथा टेककर आशीर्वाद लिया।

फाग मेले में पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डालती महिलाएं। संवाद

फाग मेले में पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डालती महिलाएं। संवाद

फाग मेले में पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डालती महिलाएं। संवाद

फाग मेले में पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डालती महिलाएं। संवाद

फाग मेले में पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डालती महिलाएं। संवाद

फाग मेले में पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डालती महिलाएं। संवाद

फाग मेले में पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डालती महिलाएं। संवाद

फाग मेले में पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डालती महिलाएं। संवाद

फाग मेले में पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डालती महिलाएं। संवाद

फाग मेले में पारंपरिक वेशभूषा में नाटी डालती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article