{"_id":"69abfc5fb893693b4a0a3dcf","slug":"an-eight-room-house-burned-in-homte-village-of-kinnaur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-155516-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: किन्नौर के होमते गांव में आठ कमरों का मकान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: किन्नौर के होमते गांव में आठ कमरों का मकान जला
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे मकान की ऊपरी मंजिल को आंशिक नुकसान, लाखों की संपत्ति नष्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर/सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिले किन्नौर के निचार उपमंडल के होमते गांव में शुक्रवार रात को लकड़ी के दो मकानों में आग लग गई। आठ कमरों का एक मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया, जबकि दूसरे मकान की ऊपरी मंजिल को आंशिक नुकसान पहुंचा है। घटना में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई। शुक्रवार रात को करीब 8:00 बजे हितेन नेगी के पुराने लकड़ी के मकान में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। मकान के आठ कमरे जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग की लपटें पास स्थित उनके नए मकान तक पहुंच गईं, जिससे मकान की ऊपरी मंजिल को आंशिक नुकसान पहुंचा। घटना के बाद ग्रामीणों ने मिलकर आग पर काबू पाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन लकड़ी के मकान होने से आग तेजी से फैलती चली गई। हालांकि, ग्रामीणों की सतर्कता के चलते नए मकान को जलने से बचा लिया। निचार के एसडीएम नारायण सिंह चौहान ने बताया कि आग की घटना की सूचना मिलने के बाद नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेज दी है। नुकसान का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos