सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kumarsain College organised farewell ceremony for third year students

Rampur Bushahar News: पलक मिस फेयरवेल और अक्षत बने मिस्टर फेयरवेल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Kumarsain College organised farewell ceremony for third year students
कुमारसैन कॉलेज में आयोजित विदाई समारोह में मिस और मिस्टर फेयरवेल को सम्मानित करते प्रधानाचार्य
विज्ञापन
कुमारसैन कॉलेज में तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। राजकीय महाविद्यालय कुमारसैन में तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह का आयोजन बीए, बी कॉम प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने किया। समारोह में कॉलेज प्राचार्य डॉ. एसके गांधी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य, कविता पाठ और मनोरंजक गतिविधियों से खूब तालियां बटोरीं। समारोह में मिस्टर एंड मिस फेयरवेल प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। समारोह में पलक को मिस फेयरवेल और अक्षत को मिस्टर फेयरवेल का खिताब दिया गया। गीतांजलि और जतिन को फर्स्ट रनरअप के सम्मान से सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने विजेताओं को स्मृति चिह्न और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि महाविद्यालय जीवन का यह चरण प्रत्येक छात्र के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण होता है। यहां बिताए गए वर्ष विद्यार्थियों को न केवल शिक्षा प्रदान करते हैं, बल्कि जीवन के मूल्यों, अनुशासन और जिम्मेदारियों की भी सीख देते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि जीवन में आगे बढ़कर समाज और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। प्राचार्य ने प्रथम और द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों की सराहना की। समारोह का उद्देश्य अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को शैक्षणिक यात्रा की यादों के साथ नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं देना है। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. भूषण आजाद, डॉ. संतोष शर्मा, डॉ. आशीष चौहान, प्रो. शीनम राजटा, प्रो. लीना शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article