{"_id":"69ac1a16edba4aff0a0af5d1","slug":"rampur-college-became-the-winner-and-theog-became-the-runner-up-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-155555-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज विजेता और ठियोग बना उपविजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रामपुर कॉलेज विजेता और ठियोग बना उपविजेता
विज्ञापन
ठियोग में आयोजित अंतर महाविद्यालय वुशु प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी मुख्यातिथि के साथ। संवाद
विज्ञापन
. ठियोग की रिया चौहान और रामपुर के मार्शल चुने बेस्ट वुशु प्लेयर
. अंतर महाविद्यालय वुशु प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)।
ठियोग कॉलेज में हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय वुशु प्रतियोगिता शनिवार को संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर रामपुर कॉलेज ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। ठियोग कॉलेज उपविजेता बना। ठियोग की रिया चौहान और रामपुर के मार्शल को बेस्ट वुशु प्लेयर के खिताब से सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में डॉ. गोपाल चौहान मुख्य अतिथि और डॉ. नरेश वर्मा विशेष अतिथि मौजूद रहे। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. भूपिंद्र सिंह ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छात्र और छात्रा दोनों वर्गों के विभिन्न भार वर्गों में मुकाबले हुए। छात्रा वर्ग में 45 किलोग्राम भार वर्ग में रामपुर महाविद्यालय की सिमरन ने स्वर्ण पदक जीता। ठियोग महाविद्यालय की ईशा ने रजत हासिल किया। सोलन कॉलेज की मेघा और पालमपुर कॉलेज की अंकिता ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 48 किलोग्राम भार वर्ग में सोलन महाविद्यालय की किरण और संजौली महाविद्यालय की तनु ने कांस्य पदक प्राप्त किया। ठियोग महाविद्यालय की स्मृति ने रजत और रामपुर कॉलेज की अनीता ने स्वर्ण पदक जीता। 52 किलोग्राम भार वर्ग में हमीरपुर की पायल और राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला की भूमिका ने कांस्य, संजौली महाविद्यालय की सुरभि ठाकुर ने रजत और रामपुर की रिया ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
छात्र वर्ग में 48 किलोग्राम भार वर्ग में रामपुर के रोहन ने स्वर्ण पदक झटका। कोटशेरा के अमन ने रजत, सोलन के दीपक और ठियोग के आयुष ने कांस्य पदक हासिल किया। 52 किलोग्राम भार वर्ग में पालमपुर के हिमांशु और घुमारवीं के नीरज ने कांस्य प्राप्त किया। ढलियारा के आदित्य ने रजत और रामपुर के हिमेश ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। 56 किलोग्राम भार वर्ग में रामपुर के मार्शल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया। हमीरपुर के अमन और घुमारवीं के अथर्व ने कांस्य पदक हासिल किया। ठियोग के ध्रुव ने रजत पदक प्राप्त किया। 100 किलोग्राम से ऊपर वर्ग में संजौली के ध्रुव ने कांस्य, भोरंज के तन्मय ने रजत और ठियोग के ध्रुव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। प्रतियोगिता के प्रबंधकीय सचिव डॉ. विक्रांत गौतम ने सफल आयोजन के लिए सभी का आभार जताया। राष्ट्रगान के साथ प्रतियोगिता का समापन किया गया।
Trending Videos