सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Election for Rohru Municipal Council President and Vice-President on June 12

Rampur Bushahar News: नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 12 जून को

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहड़ू नगर परिषद अध्यक्ष पद पर प्यारे लाल आजाद की ताजपोशी तय

. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद कांग्रेस के खाते में जाना निश्चित
. उपाध्यक्ष पद के लिए अभी भी खींचतान जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नगर परिषद रोहड़ू के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव 12 जून को होगा। इस चुनाव में कांग्रेस समर्थित पार्षद प्यारे लाल आजाद का अध्यक्ष बनना लगभग तय माना जा रहा है। परिषद में कांग्रेस के आठ पार्षद हैं, जिससे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पद कांग्रेस के खाते में जाना निश्चित हैं। अध्यक्ष पद अनुसूचित वर्ग के लिए आरक्षित है। अनुसूचित वर्ग से केवल दो पार्षद हैं। इनमें कांग्रेस समर्थित प्यारे लाल आजाद और भाजपा समर्थित रमा देवी शामिल हैं। रमा देवी के भाजपा से होने के कारण प्यारे लाल आजाद का अध्यक्ष बनना तय है। उपाध्यक्ष पद के लिए अभी भी खींचतान जारी है। राजकुमार भ्रांटा, सुजय अग्रवाल और जितेंद्र चौहान के नाम सामने आए हैं। जानकारी के अनुसार, उपाध्यक्ष पद के लिए दो नामों पर सहमति बन गई है। इन दोनों का कार्यकाल ढाई-ढाई साल का रखने पर विचार किया जा रहा है। पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह के दिन भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव पर चर्चा हुई थी। हालांकि, पार्षद राजकुमार भ्रांटा ने चुनाव करवाने पर आपत्ति जताई थी। इसी कारण चुनाव के लिए 12 जून की तिथि निर्धारित की गई। नगर परिषद में कुल नौ पार्षद हैं। इनमें से आठ पार्षद कांग्रेस के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed