{"_id":"6a2937d92c7ef5d943067ba0","slug":"video-rampur-bushahr-bjp-leader-kaul-singh-negi-stated-that-modis-12-year-journey-has-been-dedicated-to-trust-development-and-public-welfare-2026-06-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahr: भाजपा नेता कौल सिंह नेगी बोले- मोदी की 12 वर्षों की यात्रा विश्वास, विकास और जनकल्याण को रही समर्पित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahr: भाजपा नेता कौल सिंह नेगी बोले- मोदी की 12 वर्षों की यात्रा विश्वास, विकास और जनकल्याण को रही समर्पित
Ankesh Dogra
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:39 PM IST
Link Copied
देश में बतौर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सर्वाधिक लंबे समय तक के कार्यकाल को लेकर रामपुर में भाजपा मंडल ने विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। बुधवार को प्रधानमंत्री मोदी ने 4399 दिन का लगातार कार्यकाल पूरा किया। इस ऐतिहासिक अवसर और 12 वर्षों के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर सत्यनारायण मंदिर में हवन, पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और राष्ट्र सेवा के लिए प्रार्थना की। रामपुर के ठाकुर सत्यनारायण मंदिर में भारतीय जनता पार्टी रामपुर के वरिष्ठ पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लोकसेवा के ऐतिहासिक अवसर पर हवन और पूजा-अर्चना की। मंदिर में मंत्रोच्चारण और हवन कर कार्यकर्ताओं ने मोदी के नेतृत्व को बरकरार रखने और उनके 2047 तक भारत को विकसित भारत बनाने की कामना की। इस दौरान भाजपा नेता कौल सिंह नेगी और भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। कौल सिंह ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व भारत के आत्मविश्वास, विकास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा का प्रतीक बन चुका है। नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं और विश्व मंच पर अपनी एक नई पहचान स्थापित की है। मोदी अपने प्रधानमंत्री के रूप में स्वर्णिम 12 वर्षो के ऐतिहासिक कार्यकाल में गरीब कल्याण, अंत्योदय, आत्मनिर्भर भारत, सांस्कृतिक गौरव और विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में दिन-रात जुटे रहे, उनका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। राष्ट्र और जनसेवा के ध्येय को समर्पित मोदी सरकार के प्रयासों से बीते 12 वर्षों में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर आए और 4 करोड़ से अधिक परिवारों को पक्के घर मिले। स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान भारत योजना के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों को लाभ मिला, 70 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को भी 5 लाख का मुफ्त उपचार, देशभर में 19,000 हजार से भी अधिक जन औषधि केंद्रों पर 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं उपलब्ध करवाई तो वहीं 3 करोड़ से अधिक लखपति दीदी आज नारी सशक्तिकरण की मिसाल बन चुकी हैं। उन्होंने इस विशेष दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है कि उन्हें निरंतर राष्ट्रसेवा की शक्ति प्रदान करें तथा उनके नेतृत्व में भारत नई ऊंचाइयों को प्राप्त करता रहे। कौल ने कहा कि 12 वर्षों की यात्रा विश्वास, विकास और जनकल्याण के संकल्प को साकार करने वाली रही है और आज भारत गरीब कल्याण से लेकर किसान सम्मान तक, महिला सशक्तिकरण से लेकर युवा उद्यमिता तक, आधुनिक अवसंरचना से लेकर डिजिटल क्रांति तक हर क्षेत्र में विकास के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मंडल अध्यक्ष नरेश चौहान ने कहा अंत्योदय के संकल्प को पूर्ण करती मोदी सरकार की सेवा और सुशासन की नीतियां 2047 तक विकसित भारत निर्माण की दिशा में युगांतरकारी सिद्ध हो रही हैं। इस मौके पर भाजपा मंडल महामंत्री राम मूर्ति, पार्षद सुंदर सिंह, पूर्व पार्षद स्वाति बंसल, सुषमा मखैक, तिलक राज सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।