{"_id":"6a82e557e06fd9c748025b8e","slug":"fair-organized-in-taklech-panchayat-on-independence-day-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-167404-2026-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर लौटे देवता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देकर लौटे देवता
विज्ञापन
तकलेच मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटी डालते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तकलेच मेले में ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमे ग्रामीण
. सांस्कृतिक संध्या में लोक गायकों ने खूब नचाए दर्शक
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
तकलेच पंचायत में स्वतंत्रता दिवस पर मेले का आयोजन किया गया। मेले में दूरदराज से पहुंचे लोगों ने नाटियों का आनंद उठाया। ग्रामीणों के साथ देवलुओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाटी डाली। पारंपरिक मेले में महिलाओं, बुजुर्गों और देवलुओं ने नाटी डालकर युवा पीढ़ी को संस्कृति संजोने का संदेश दिया। तीन दिवसीय मेले में देवता साहिब लक्ष्मी नारायण शालनू दरकाली, खंटू महादेव सेरी-मझाली और महासू थेडा ने शिरकत कर मेले की शोभा बढ़ाई। मेला कमेटी ने देवताओं का पहुंचने पर स्वागत किया। तकलेच स्कूल के खेल मैदान में देवताओं के साथ देवलुओं और ग्रामीणों ने अपने इष्ट देव के समक्ष नाटी डाली। इस पारंपरिक मेले (जलसे) को फिर से पुराने स्वरूप में लाने के लिए नवनिर्वाचित तकलेच पंचायत प्रधान सुनील कायथ ने काफी मेहनत की। जलसे को सफल बनाने के लिए पहले मेला कमेटी का गठन किया गया। इसके बाद पूरी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए पंचायत और तकलेच के स्थानीय लोगों के साथ समन्वय स्थापित कर जलसे को सफल बनाया। मेले में देर शाम तक देवलू और अन्य लोग ढोल-नगाड़ों की थाप खूब झूमे। सोमवार दोपहर बाद सभी देवताओं को विदा किया गया। तकलेच पंचायत प्रधान सुनील कायथ ने कहा कि तकलेच जलसे को फिर से पुराने जोश के साथ मनाने का जो संकल्प लिया गया था, उसे मेला कमेटी के माध्यम से सभी लोगों के सहयोग से मेला सफल संपन्न हो गया है।
पहाड़ी लोक गायक अशोक पालसरा के नाम रही सांस्कृतिक संध्या
तकलेच मेले की रात्रि सांस्कृतिक संध्या में पहाड़ी गायक अशोक पालसरा का जादू खूब चला। खेल मैदान में युवा सहित अन्य लोग पहाड़ी तरानों पर जमकर थिरके। अशोक पालसरा ने एक से बढ़कर एक पहाड़ी गीतों से धमाल मचाया। शीरे बोसा मारे कोटेशराई, रोंजिया री, ओरा पोरा गानूआं, कोओ बिला दारटी का सहित कई अन्य गीतों से सभी दर्शकों का नचाने पर मजबूर किया। कुशल शर्मा और आशु धीमान सहित अन्य कलाकारों ने भी दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।