{"_id":"6a6dd91e78216f864406d3dc","slug":"fruit-mandi-news-rampur-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-166188-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: खेगसू फल मंडी में जल्द बनेगा मेन गेट और शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: खेगसू फल मंडी में जल्द बनेगा मेन गेट और शौचालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभियान का इंपैक्ट:
एपीएमसी के सचिव ने मंडी का किया निरीक्षण, फ्लड लाइटें भी लगेंगी
खेगसू मंडी एसोसिएशन की सुनीं समस्याएं, समाधान का दिया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। उपमंडल आनी की खेगसू फल मंडी में जल्द मेन गेट और शौचालय बनाया जाएगा। साथ ही परिसर में फ्लड लाइट भी लगाई जाएगी।
एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल-स्पीति के सचिव दीक्षित ने शनिवार को खेगसू फल मंडी का दौरा किया। उन्होंने आढ़ती एसोसिएशन और व्यापारियों की समस्याएं सुनीं। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मंडी में लंबे समय से लंबित बुनियादी सुविधाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का आश्वासन दिया।
सचिव को मंडी एसोसिएशन के अधिकारियों ने बताया कि परिसर में कई आवश्यक सुविधाओं का अभाव है, जिससे सेब सीजन के दौरान बागवानों और व्यापारियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस पर एपीएमसी के सचिव ने मंडी में मुख्य प्रवेश द्वार (मेन गेट) स्थापित करने, फ्लड लाइटें लगाने, मंडी के आगे क्षतिग्रस्त डंगे का शीघ्र निर्माण कराने तथा सुरक्षा की दृष्टि से रेलिंग लगाने का भरोसा दिया। इसके अलावा मंडी में स्टोरेज के लिए पानी का टैंक स्थापित करने, नया सुलभ शौचालय बनाने, किसानों और बागवानों के बैठने के लिए बेंच लगाने का आश्वासन दिया। इस दौरान आढ़ती एसोसिएशन खेगसू के अध्यक्ष कर्मचंद ठाकुर ने मंडी में लगे पुराने धर्म कांटे का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि वर्तमान धर्म कांटा काफी पुराना हो चुका है और इसकी क्षमता व कार्यक्षमता भी प्रभावित हो रही है। ऐसे में इसे बदलकर नया धर्म कांटा स्थापित किया जाना आवश्यक है। एपीएमसी के सचिव दीक्षित ने कहा कि संबंधित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास किया जाएगा और जल्द आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
इस अवसर पर आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष कर्मचंद ठाकुर, अध्यक्ष सुरेश ठाकुर, प्रवेश कुमार, नागेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष ज्ञान ठाकुर, राकेश वर्मा, महेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।