{"_id":"6a369303aec4e85ea60d9ec4","slug":"gas-cylinders-cricies-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1033-162900-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: तीन माह से गैस सिलिंडर आपूर्ति ठप, ग्रामीणों में भारी रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: तीन माह से गैस सिलिंडर आपूर्ति ठप, ग्रामीणों में भारी रोष
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बोले, दो दिन में नहीं पहुंची गैस आपूर्ति तो होगा आंदोलन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटखाई (रोहड़ू)। कोटखाई क्षेत्र की थरोला तथा टाहू-कथान्डी पंचायतों के कई बड़े गांवों में पिछले लगभग तीन महीनों से रसोई गैस सिलिंडरों की नियमित आपूर्ति ठप होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस आपूर्ति बाधित होने के कारण ग्रामीणों को घरेलू कार्यों के लिए वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि लंबे समय से उनके गांवों में गैस सिलिंडर की गाड़ी नहीं पहुंची है, जिससे दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। इस समस्या को लेकर पंचायत क्षेत्र के लोगों में प्रशासन और संबंधित गैस एजेंसी के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। उनका कहना है कि कई बार विभाग और गैस एजेंसी को समस्या से अवगत करवाने के बावजूद अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है।
थरोला पंचायत के प्रधान राजेश पुरटा ने बताया कि पंचायत के अनेक गांवों में पिछले तीन महीनों से एक भी गैस सिलिंडर नहीं पहुंचा है, जिसके चलते लोगों को गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन और गैस एजेंसी से तुरंत गैस आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
प्रधान राजेश पुरटा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि आगामी दो दिनों के भीतर गांवों में गैस सिलिंडरों की नियमित सप्लाई शुरू नहीं हुई और सिलिंडर की गाड़ी नहीं पहुंची, तो पूरी पंचायत के लोग सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।