सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Health check-up camp in Baragaon today

Rampur Bushahar News: बड़ागांव में स्वास्थ्य जांच शिविर आज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)। तहसील कल्याण अधिकारी कुमारसैन की ओर से बड़ागांव में स्वास्थ्य जांच और जागरूकता शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर का मुख्य विषय अंतर पीढ़ी संबंध रखा गया है, जिसके माध्यम से समाज में बुजुर्गों और नई पीढ़ी के बीच आपसी संवाद, सम्मान और सहयोग को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार इस शिविर में वरिष्ठ नागरिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और उनके अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी। कल्याण विभाग की ओर से संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंशन, वृद्धजन कल्याण योजनाओं और अन्य लाभकारी कार्यक्रमों की जानकारी लोगों को दी जाएगी। इसके अलावा राजस्व विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे और वरिष्ठ नागरिकों को उनके भूमि संबंधी अधिकारों और उनसे जुड़े कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक करेंगे। शिविर में पुलिस विभाग की ओर से भी एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें वरिष्ठ नागरिकों को साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के प्रति सतर्क रहने के बारे में बताया जाएगा। पुलिस अधिकारी ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया से जुड़े खतरों से बचने के उपायों की जानकारी देंगे। इस कार्यक्रम की एक महत्वपूर्ण विशेषता स्वास्थ्य जांच शिविर भी रहेगा। जिला चिकित्सा अधिकारी शिमला और खंड चिकित्सा अधिकारी कुमारसैन के मार्गदर्शन में चिकित्सा टीम की ओर से वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इस दौरान एक्सरे, रक्तचाप और शुगर की जांच की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। तहसील कल्याण अधिकारी कुमारसैन ने क्षेत्र के सभी वरिष्ठ नागरिकों से इस शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों का उद्देश्य बुजुर्गों को सम्मानजनक जीवन प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें उनके अधिकारों, स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article