सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Heavy hailstorm destroys crops, government provides relief

भारी ओलावृष्टि से तबाह फसलें, सरकार दे राहत : किसान सभा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्लम, आड़ू और खुमानी की फसलों को पहुंचा भारी नुकसान
Trending Videos

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मटर, गोभी, टमाटर और नकदी फसलें बुरी तरह तबाह
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। भारी ओलावृष्टि ने किसानों-बागवानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। हिमाचल किसान सभा ने प्रभावित बागवानों के लिए सरकार से तत्काल मुआवजा देने की मांग की है। किसान सभा के अनुसार शिमला, कुल्लू, मंडी और सिरमौर के ऊपरी क्षेत्रों में सेब सहित प्लम, आड़ू और खुमानी की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। यह समय सेब की फ्लॉवरिंग और सेटिंग के लिए महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में ओलावृष्टि ने पूरे सीजन की संभावनाओं को प्रभावित किया है। निचले और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मटर, गोभी, टमाटर और अन्य नकदी फसलें भी बुरी तरह तबाह हो गई हैं, जिससे बागवानों-किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। किसान सभा ने सरकार से मांग की है कि राजस्व और बागवानी विभाग के अधिकारी तुरंत प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वैज्ञानिक तरीके से नुकसान का आकलन करें और किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए। साथ ही ‘पुनर्गठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना’ के तहत दावों का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित किया जाए। सभा के जिला सचिव प्रेम चौहान ने चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत प्रक्रिया शुरू नहीं की गई तो किसान-बागवान सड़कों पर उतरकर विरोध-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। जिला वित्त सचिव रमन थारटा ने कहा कि पहले से ही महंगे खाद-कीटनाशकों और बढ़ती लागत से जूझ रहे किसानों-बागवानों पर यह प्राकृतिक आपदा और भारी पड़ गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एचपीएमसी और कृषि विभाग के माध्यम से मिलने वाली जरूरी सामग्री समय पर उपलब्ध नहीं हो रही, जिससे किसानों को बाजार से महंगे दामों पर सामान खरीदना पड़ रहा है। किसान सभा ने प्रदेश सरकार से बिना देरी किए विशेष राहत पैकेज की घोषणा करने और प्रभावित किसानों को तुरंत आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग की है।..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article