सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Himachal Jitendra and Haryana Shubham Crowned Joint Winners in Boxing

खेल: बॉक्सिंग में हिमाचल के जितेंद्र और हरियाणा के शुभम संयुक्त विजेता, देशभर के मुक्केबाजों ने दिखाया दम

संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Ankesh Dogra Updated Fri, 17 Apr 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार रात द किंग ऑफ द हिमालयन रिंग टाइटल फाइट में हिमाचल के जितेंद्र कुमार और हरियाणा के शुभम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। 

Himachal Jitendra and Haryana Shubham Crowned Joint Winners in Boxing
दत्तनगर इंडोर स्टेडियम में प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पंच बरसाते मुक्केबाज। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

इंडोर स्टेडियम दत्तनगर में बुधवार रात द किंग ऑफ द हिमालयन रिंग टाइटल फाइट में देश के प्रोफेशनल बॉक्सरों ने भाग लिया। हिमाचल के जितेंद्र कुमार और हरियाणा के शुभम को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर और द हिमालयन किंग प्रमोशन हाउस के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता के मुकाबले देर रात तक चले। अलग-अलग भार वर्गों में हिमाचल के मान ने अनुज को, विनाक्षी ने पंजाब की महक प्रीत को, दीपा ने पंजाब की पूनम को हराया।

Trending Videos

मणिपुर के जनदीव ने हरियाणा के मोनू कुमार, जम्मू के दीपक कटोच ने हिमाचल के चंद्र मोहन, हरियाणा के दीपक कुमार ने अजय कुमार, हरियाणा के तुषार ने अरुणाचल के दीकसन, हरियाणा के विकास ने मणिपुर के बिकाशा और मिजोरम के वनलाले कावलफिरा ने पंजाब के हरविंद्र सिंह को हराया।

प्रतियोगिता में लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने समापन अवसर पर विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान हिमाचल प्रदेश प्रोफेशनल बॉक्सिंग संगठन के अध्यक्ष महेंद्र स्तान, जिला अध्यक्ष अरुण मेहता और प्रमोटर जीता सिंह चौहान भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में विक्रमादित्य सिंह ने खिलाड़ियों और आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि दत्तनगर स्पोर्ट्स हॉस्टल में बने इंडोर स्टेडियम का इस प्रकार उपयोग होना सराहनीय है। उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे, विशेषकर चिट्टा और अन्य मादक पदार्थों को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ऐसे खेल आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ उन्हें नशे से दूर रखने में मददगार साबित होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह, पूर्व शिमला ग्रामीण अध्यक्ष अतुल शर्मा, एनएचएआई के अधिशासी अभियंता केएल सुमन, पूर्व जिला परिषद सदस्य उज्जवल सेन मेहता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

12 मुकाबले नॉकआउट प्रणाली के तहत खेले गए। इनमें देश भर के महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। -तिलक राज शर्मा, अध्यक्ष बुशहर बॉक्सिंग एसोसिएशन 

नॉर्थ जोन चैंपियनशिप में चंबा द्वितीय
राइजो तेकी गोजु रियू कराटे-डो एसोसिएशन की ओर से नालागढ़ में आयोजित नॉर्थ जोन कराटे चैंपियनशिप एवं वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में जिला चंबा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल द्वितीय स्थान हासिल किया। चंबा ने 10 स्वर्ण और चार रजत पदक जीते।

प्रतियोगिता में उत्तर भारत के राज्यों से करीब 150 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। चंबा के भांदल, किहार, नकरोड, मंगली और सुंडला क्षेत्रों के खिलाड़ी सेनसेई मुकेश ठाकुर की अगुवाई में प्रतियोगिता में शामिल हुए। राबिया खातून ने काता में रजत, कुमिते में स्वर्ण और टीम काता में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। यशस्विनी सिंह ठाकुर ने काता, कुमिते और टीम काता तीनों में स्वर्ण पदक हासिल किए। आराध्या ने काता में रजत, कुमिते और टीम काता में स्वर्ण पदक जीते। महक गौतम ने काता में स्वर्ण और कुमिते में रजत पदक पाया। मरियम खातून और अभिनव ठाकुर ने कुमिते में स्वर्ण पदक जीतकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुनील कुमार ने काता में रजत पदक प्राप्त किया। 

ऊना, शिमला, किन्नौर व खड्ड सेमीफाइनल में
राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के शाहपुर में तीसरे दिन छह मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में दिन का पहला मैच वाईएफसी खड्ड और डीएफए चंबा के बीच खेला गया। इसमें खड्ड की टीम 1-0 से विजेता रही। दूसरे मैच में डीएफए किन्नौर ने साई कांगड़ा को 2-1 से हराया। तीसरे मुकाबले में डीएफए शिमला ने डीएफए कुल्लू को 3-0 से पराजित कर अगले दौर के लिए दावेदारी मजबूत की। दिन का चौथा मैच डीएफए सिरमौर और डीएफए सोलन के बीच ड्रॉ रहा। पांचवें मैच में डीएफए मंडी ने मेजबान शाहपुर एफए को 3-0 से हराया। 

दिन के अंतिम मुकाबले में शुक्राणा एफसी ऊना ने आक्रामक खेल दिखाते हुए डीएफए कांगड़ा के खिलाफ 6-0 की बड़ी जीत दर्ज की। लीग चरण के मुकाबलों के बाद चार टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। पहला सेमीफाइनल शुक्राणा एफसी ऊना और डीएफए शिमला जबकि दूसरा सेमीफाइनल डीएफए किन्नौर और वाईएफसी खड्ड के बीच होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed