सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   HRTC Drivers' Union staged a protest in Reckong Peo

Rampur Bushahar News: रिकांगपिओ में एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन ने किया प्रदर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
24 जून से हिमाचल में चक्का जाम करने दी चेतावनी

बकाया और चिकित्सा बिलों का तुरंत निपटारा करने की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
रिकांगपिओ (किन्नौर)। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ड्राइवर्स यूनियन ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। रिकांगपिओ कार्यशाला में यूनियन ने विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जनजागरण अभियान चलाया। इसकी अध्यक्षता ठाकुर मान सिंह ने की। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में एचआरटीसी कर्मचारी उपस्थित रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। यूनियन ने 24 जून से काम छोड़ो आंदोलन की चेतावनी दी है। ठाकुर मान सिंह ने बताया कि 75 महीनों का अतिरिक्त समय रात्रि बकाया करीब 150 करोड़ रुपये है। इसके अलावा 20 करोड़ रुपये के चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिल भी फंसे हुए हैं। अन्य हिमाचल कर्मचारियों को 50 हजार रुपये का बकाया मिला, लेकिन एचआरटीसी कर्मचारियों को वंचित रखा गया। यूनियन ने 30 मई को सरकार को सूचना दी थी, पर बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला। मान सिंह ने कहा कि निगम का कर्मचारी आज कर्ज में डूबा है। हम सोई सरकार को जागने की चेतावनी देते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि 24 जून की रात 12:00 बजे के बाद पूरे हिमाचल में काम छोड़ो आंदोलन शुरू होगा। 10 जून से ही प्रदेशभर में द्वार सभाओं के जरिये रोष प्रकट किया जा रहा है। यूनियन ने बकाया और चिकित्सा बिलों का तुरंत निपटारा करने की मांग की है। नए ड्राइवरों की भर्ती और बसों के कलपुर्जों की उपलब्धता आवश्यक करने सहित विश्राम कक्ष और मरम्मत से जुड़ी समस्याओं का समाधान की मांग भी उठाई। यूनियन ने इस सूचना की प्रतिलिपियां मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और परिवहन मुख्य सचिव को भेजीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article