{"_id":"69db97de1dd3ca00330df031","slug":"in-the-jhiru-cup-mla-11-defeated-the-hp-police-team-by-45-runs-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-158009-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: झीरू कप में एमएलए-11 ने एचपी \nपुलिस टीम को 45 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: झीरू कप में एमएलए-11 ने एचपी पुलिस टीम को 45 रन से हराया
विज्ञापन
बागा सराहन में आयोजित झीरू कप क्रिकेट प्रतियोगिता में भाग लेते विधायक लोकेंद्र कुमार। संवाद
विज्ञापन
चैरिटी मैच से नशे को छोड़ो-खेलों से नाता जोड़ो का दिया संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
निरमंड (कुल्लू)।
समाज में नशे को रोकने और खेलों से जुड़ने का संदेश देने के लिए बागा सराहन में झीरू क्रिकेट कप प्रतियोगिता में एमएलए-11 और एचपी पुलिस के बीच चैरिटी मैच खेला गया। इस मैच में एमएलए-11 ने पुलिस की टीम को शिकस्त दी और विजेता का खिताब अपने नाम किया। बागा सराहन में झीरू कप ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता में 28 मार्च से शुरू हुई है। रविवार को नशे को छोड़ो-खेलों से नाता जोड़ो का संदेश देते हुए दोनों टीमें मैदान में उतरीं। एमएलए-11 की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी। उन्होंने निर्धारित 10 ओवर में 95 रनों की पारी खेली। सलामी बल्लेबाज यशु बिष्ट, मंगल पांडे और शुभम की तूफानी पारी से एमएलए-11 ने प्रतिद्वंदी टीम को 90 रन का लक्ष्य दिया। रनों का पीछा करने उतरी एचपी पुलिस की टीम 51 रनों पर सिमट गई। एमएलए-11 ने मैच जीतकर अगले दौर में प्रवेश किया। केवी खशिया इस मैच में मैन ऑफ द मैच बने। विधायक लोकेंद्र कुमार ने बताया कि वर्तमान में युवाओं को नशा तस्करों ने युवाओं के भविष्य को अंधकार में डालने का काम किया है। युवा वर्ग नशे की ओर अग्रसर हो रहे हैं, जिससे युवाओं का मानसिक और शारीरिक विकास नहीं हो पा रहा है। मैच खेलने का संदेश नशा मुक्त हिमाचल था। इस मौके पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दूनी चंद, दलाश मंडल अध्यक्ष विवेक वर्मा, निरमंड भाजपा मंडल अध्यक्ष नरोतम ठाकुर, कुमत ठाकुर, दयाल ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos