फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Inauguration of the new building of the State Cooperative Bank's Jangla branch

Rampur Bushahar News: राज्य सहकारी बैंक की जांगला शाखा के नए भवन का शुभारंभ

Mon, 17 Aug 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Aug 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of the new building of the State Cooperative Bank's Jangla branch
राज्य सहकारी बैंक की जांगला शाखा का उद्घाटन करते बैंक के अध्यक्ष देविंद्र श्याम। स्रोत बैंक।
ग्राहकों को विभिन्न आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं होंगी उपलब्ध : देविंद्र श्याम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू।
हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की जांगला शाखा को नया और आधुनिक भवन मिल गया है। बैंक के अध्यक्ष देविंद्र श्याम ने सोमवार को जांगला शाखा के नए भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर बैंक के निदेशक संजय शर्मा, हरिकृष्ण हिमराल, बैंक डेलीगेट हरिंद्र रावत (एडिशनल एडवोकेट जनरल) और वीरेंद्र खुराना निदेशक हिमफैड विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैंक अध्यक्ष देविंद्र श्याम ने कहा कि बैंक आधुनिकीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ते हुए चरणबद्ध तरीके से अपनी सभी शाखाओं का सौंदर्यीकरण और अपग्रेडेशन कर रहा है। ग्राहकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शाखाओं को अत्याधुनिक बनाया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में प्रदेश की सभी शाखाओं में ग्राहकों के बैठने की उत्तम व्यवस्था सहित हर प्रकार की आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बैंक की सफलता का श्रेय मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के कुशल मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने बताया कि बैंक ने हाल ही में अपने पुराने कोर बैंकिंग सिस्टम को अंतरराष्ट्रीय स्तर के फिनेकल सॉफ्टवेयर में सफलतापूर्वक माइग्रेट किया है, जिससे बैंकिंग लेन-देन पहले से अधिक तेज और सुरक्षित हो गया है। ग्राहकों को घर द्वार बैंकिंग सुविधा देने के लिए मोबाइल एप हिमपेसा का नया संस्करण भी जारी किया गया है। ग्राहक घर बैठे तेजी से ट्रांजेक्शन कर पा रहे हैं। अध्यक्ष ने क्षेत्र के किसानों और बागवानों से बैंक की कल्याणकारी योजनाओं का भरपूर लाभ उठाने का आग्रह किया। उन्होंने विशेष रूप से हाई डेंसिटी एप्पल प्लांटेशन योजना का जिक्र करते हुए बताया कि उन्नत सेब पौधारोपण के लिए प्रति बीघा 8 लाख तक की ऋण राशि प्रदान की जा रही है। इस मौके पर बैंक के महाप्रबंधक बिशेषर शर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed