{"_id":"6a369286cb3304fcc9057a53","slug":"innaguration-of-bank-building-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-162917-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: राज्य सहकारी बैंक की तकलेच शाखा को मिला भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: राज्य सहकारी बैंक की तकलेच शाखा को मिला भवन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अध्यक्ष देविंद्र श्याम ने किया शुभारंभ, मुख्यमंत्री को दिया श्रेय
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देविंद्र श्याम ने शनिवार को तकलेच शाखा के नवीनीकृत भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर बैंक के निदेशक हरि कृष्ण हिमराल, प्रबंध निदेशक विनय सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष देविंद्र श्याम ने कहा कि बैंक आधुनिकीकरण की दिशा में तेजी से आगे बढ़ते हुए चरणबद्ध तरीके से अपनी सभी शाखाओं का सौंदर्यीकरण कर रहा है। वर्तमान परिवेश की मांग और उपभोक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शाखाओं को अपग्रेड किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि भविष्य में सभी शाखाओं में ग्राहकों के बैठने की उचित व्यवस्था सहित हर प्रकार की आधुनिक बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। उन्होंने बैंक की सफलता का श्रेय राज्य के नेतृत्व को देते हुए कहा कि बैंक मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के आशीर्वाद और कुशल मार्गदर्शन से दिन-प्रतिदिन तरक्की की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
प्रबंध निदेशक विनय सिंह ने कहा कि राज्य सहकारी बैंक समाज के हर वर्ग के लोगों को बेहतरीन ऋण सुविधाएं और उनके डिपॉजिट (जमा राशि) पर बेहतर ब्याज दरें उपलब्ध करवा रहा है। उन्होंने बैंक की अत्यधिक आकर्षक और जन-कल्याणकारी योजनाओं, जैसे सपनों का संचय और सशक्त महिला ऋण योजना का विशेष रूप से उल्लेख करते हुए लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इन योजनाओं से अब तक 72689 से अधिक महिलाओं और बच्चों ने लाभ उठाया है। सशक्त महिला ऋण योजना के तहत 59869 महिलाओं को 190 करोड़ के ऋण वितरित किए हैं। इसी प्रकार सपनों का संचय योजना के तहत 12820 बच्चों के बचत खाते खोलकर उनमें 17.51 करोड़ की राशि जमा की जा चुकी है। उन्होंने किसानों और बागवानों से आग्रह किया कि बैंक की ओर से चलाई जा रही उन्नत सेब पौधरोपण के लिए हाई डेंसिटी एप्पल प्लांटेशन योजना का भरपूर लाभ उठाएं, जिसके तहत प्रति बीघा 8 लाख रुपये की तीन राशि दी जा रही है। उन्होंने बैंक की साधारण ब्याज दर पर पिकअप, मिनी ट्रक ऋण योजना का लाभ उठाने का भी आग्रह किया।