फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   inspection of college

Rampur Bushahar News: उच्च शिक्षा निदेशक ने सरस्वती नगर कॉलेज का किया निरीक्षण

Sat, 01 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
कॉलेज में रूसा और सामान्य संस्थागत व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। हिमाचल प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय की टीम ने शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वती नगर का निरीक्षण किया। निरीक्षण दल का नेतृत्व उच्च शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह ने किया। इस दौरान कॉलेज में रूसा और सामान्य संस्थागत व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। दल में अधिकारी विशेष कर्तव्य (ओएसडी) कॉलेज एवं राज्य नोडल अधिकारी रूसा डॉ. गोपाल कृष्ण सांघाइक और अधीक्षक ग्रेड द्वितीय सुनील भाप्टा शामिल रहे। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. पूनम मेहता ने निरीक्षण दल का स्वागत किया। टीम ने शैक्षणिक विभागों, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, छात्रावास और खेल मैदान का जायजा लिया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों और शिक्षकों से शिक्षण व्यवस्था तथा छात्र सुविधाओं पर संवाद किया। उन्होंने संस्थान की प्रशासनिक कार्यप्रणाली की जानकारी भी ली। निरीक्षण दल ने शिक्षा की गुणवत्ता और आधारभूत सुविधाओं के विकास की सराहना की। छात्र हित में किए जा रहे प्रयासों की भी प्रशंसा की गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। उच्च शिक्षा निदेशक सुनीता सिंह ने पौधा लगाया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर के महत्व पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed