सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   JCB gasping on the road between Nogli-Rajpura

Rampur Bushahar News: नोगली-राजपुरा की बीच सड़क पर हांफी जेसीबी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आधा घंटा जाम से जूझते रहे लोग
Trending Videos

कर्मचारियों और मरीजों को झेलनी पड़ीं परेशानियां
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। नोगली-राजपुरा सड़क पर मंगलवार सुबह गोशाला के पास जेसीबी बीच सड़क पर अचानक खराब हो गई। इसके कारण कर्मचारियों और मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। करीब आधा घंटे तक लोग जाम से जूझते रहे। इस दौरान सड़क के दोनों ओर दर्जनों वाहनों की कतारें लगी रहीं। सैकड़ों लोगों को आने जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ा।

गोशाला के पास सड़क पर मंगलवार सुबह करीब 9:45 से 10:20 तक जेसीबी मशीन खराब होने से यातायात ठप हो गया। इसके कारण तकलेच, राजपुरा जाने वाले लोगों और नोगली रामपुर जाने वाले कर्मचारियों को आवाजाही के लिए परेशानियां झेलनी पड़ी। करीब आधा घंटे तक जाम से लोग जूझते रहे। दर्जनों वाहन सहित एक निजी बस भी फंसी रही। इससे कर्मचारियों को कार्यालय पहुंचने और मरीजों को अस्पताल पहुंचने के लिए दिक्कतें पेश आई। करीब आधा घंटे बाद यातायात बहाल हो पाया। देवेंद्र सिंह, हर्ष, रंजीत और पृथ्वी राज ने कहा कि यातायात ठप होने से उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed