सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   JCB operator dies after falling on road construction debris

Rampur Bushahar News: सड़क बनाते मलबा गिरने से जेसीबी ऑपरेटर की मौत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा के नलाईन गांव का रहने वाला था रोहित
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। उपमंडल जुब्बल के अंतर्गत सड़क निर्माण के दौरान हुए हादसे में जेसीबी मशीन ऑपरेटर की मौत हो गई। मृतक की पहचान रोहित (25) पुत्र कर्नेल सिंह, निवासी गांव नलाईन, तहसील सलूणी, जिला चंबा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
जुब्बल थाना को सूचना मिली कि बढाल गांव में सड़क का निर्माण करते समय पहाड़ी से अचानक मलबा गिर गया। इससे जेसीबी और एलएनटी मशीन दब गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां भारी चट्टानें और पेड़ मशीन पर गिरे हुए थे। ऑपरेटर मशीन के कैबिन में फंसा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी जेसीबी मशीन और गैस कटर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कैबिन को काटकर रोहित को बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तुरंत 108 एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुब्बल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed