{"_id":"69ef3ce712d4dffaaa02da5e","slug":"video-people-take-to-the-streets-in-rampur-over-cow-protection-hold-a-rally-2026-04-27","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: गो संरक्षण को लेकर रामपुर में सड़क पर उतरे लोग, निकाली रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: गो संरक्षण को लेकर रामपुर में सड़क पर उतरे लोग, निकाली रैली
रामपुर में सोमवार को गो माता के सम्मान और संरक्षण को लेकर लोग सड़क पर उतरे। इस दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने रैली निकाली। रामपुर में गो सम्मान आह्वान अभियान के तहत गो संरक्षण के कार्य में जुटी गौ रक्षा सेवा समिति सहित अन्य सामाजिक व धार्मिक संगठनों ने जागरूकता रैली का आयोजन किया। शहर के सत्यनारायण मंदिर से रैली शुरू हुई और बाजार होकर एसडीएम कार्यालय तक रैली निकाली गई। रैली के जरिये गो माता के सम्मान और संरक्षण का संदेश दिया। वहीं एसडीएम रामपुर हर्ष अमरेंद्र सिंह के माध्यम से राज्यपाल कविंद्र गुप्ता, मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उपायुक्त अनुपम कश्यप के नाम ज्ञापन सौंपा। गो सेवा, सुरक्षा और सम्मान को लेकर लोगों ने एकजुटता दिखाई। गो संरक्षण, सम्मान, गो हत्या पर पूरी तरह से प्रतिबंध और गो तस्करों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने एकजुट होकर सरकार से मांग उठाई। विनय शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि गोवंश भारतीय संस्कृति और आस्था का अभिन्न हिस्सा है। इसकी रक्षा करना सभी का कर्तव्य है। उन्होंने सरकार से जल्द आवश्यक कदम उठाने की मांग उठाई है। इस मौके पर श्री हरिकृष्ण गोसदन खोपड़ी की संचालिका अंबिका श्याम, नीरज श्याम, विष्णु शर्मा, संग्राम सिंह और अन्य संगठनों के पदाधिकारी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।