{"_id":"6acf72577a00991ffd0bf41b","slug":"jury-won-the-volleyball-title-by-defeating-bholad-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-172385-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: ज्यूरी ने भोलाड़ को हराकर जीता वॉलीबॉल खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: ज्यूरी ने भोलाड़ को हराकर जीता वॉलीबॉल खिताब
विज्ञापन
भड़ावली पंचायत के मतरेवल में आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम को पुरस्कृत करते जिप सदस्
ज्यूरी ने भोलाड़ को हराकर जीता वॉलीबाल खिताब
. नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल का समापन, खिलाड़ियों ने दिखाए जौहर
. जिला परिषद रोनी राणा ने विजेता टीम को 30 हजार और ट्रॉफी से नवाजा
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
भड़ावली पंचायत के मतरेवल में आयोजित नारायण स्पोर्ट्स फेस्टिवल में खिलाड़ियों ने प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया। नारायण स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब की ओर से आयोजित इस खेल महोत्सव में युवाओं, खिलाड़ियों और महिलामंडलों ने भाग लिया। वॉलीबॉल के रोमांचक फाइनल मुकाबले में शहीद पवन दंगल क्लब ज्यूरी की टीम ने रोहड़ू क्षेत्र की भोलाड़ की टीम को पराजित कर विजेता का खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को 30 हजार रुपये एवं ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये एवं ट्रॉफी से सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समापन समारोह में जिला परिषद सदस्य रोनी राणा बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। जिला कांग्रेस कमेटी किसान सेल की अध्यक्ष रीता सैनी विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। रोनी राणा ने क्लब के प्रयासों की सराहना करते हुए युवाओं से नशे से दूर रहने और खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजन ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर भड़ावली पंचायत के प्रधान कृष्ण गोपाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रामपुर के सचिव ज्ञान गुलेरिया, युवा कांग्रेस रामपुर शहरी जोन के अध्यक्ष भार्गव अग्रवाल, धर्मबीर सिंह, विक्रम ठाकुर और सुभाष चंद्र सहित कई अन्य उपस्थित रहे।
नशे से दूर रहने का दिया संदेश
महोत्सव के दौरान महिला मंडलों की रस्साकशी, मैराथन और अन्य खेल एवं मनोरंजक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इन गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं को नशे से दूर रखने का संदेश दिया गया। महिला रस्साकशी में महिला मंडल मतरेवल की दोनों टीमों ने विजेता और उपविजेता का खिताब जीता।
प्रतिमा अनावरण में शामिल होने का दिया न्योता
इस अवसर पर रोनी राणा ने क्षेत्रवासियों को 18 अक्तूबर को रामपुर के सराहन में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण भी दिया। अंत में क्लब के अध्यक्ष साहिल, उपाध्यक्ष अतुल मेहता, अंकु मेहता और मीडिया प्रभारी राजीव मेहता सहित अन्य सदस्यों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, महिला मंडलों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।