{"_id":"6acf819f0f56b932e70a0937","slug":"report-on-raisharan-bus-accident-to-be-prepared-within-two-weeks-rampur-hp-news-c-178-1-ram1001-172449-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: रायशरण बस हादसे की दो सप्ताह में बनेगी \nरिपोर्ट, आज विभाग करेगा सड़क का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: रायशरण बस हादसे की दो सप्ताह में बनेगी रिपोर्ट, आज विभाग करेगा सड़क का निरीक्षण
विज्ञापन
रामपुर एसडीएम के साथ बैठक करते रायशरण के लोग | संवाद
ग्रामीणों ने रायशरण बस हादसे की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारी तय करने की उठाई मांग
प्रशासन के साथ बैठक में ग्रामीणों ने सड़क और बस सेवाओं में सुधार का मुद्दा प्रमुखता से उठाया
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रायशरण में हुए बस हादसे की जांच रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर तैयार की जाएगी। रामपुर में बुधवार को आयोजित बैठक में एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने नोगवैली के ग्रामीणों को यह आश्वासन दिया। साथ ही एसडीएम ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) प्रबंधन को खराब बसें रूट पर न भेजने के निर्देश दिए और लोक निर्माण विभाग को 15 अक्तूबर को सड़क का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बैठक में ग्रामीणों ने सड़क सुरक्षा, सुरक्षित परिवहन और हादसे की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। नोग युवक मंडल डंसा, पंचायत प्रतिनिधियों और अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच करवाने का आग्रह किया। साथ ही खस्ताहाल बसों का संचालन बंद करने और दुर्घटना संभावित सड़कों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की। रायशरण में हुए हादसे में दो लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई लोग घायल हुए थे। घटना के बाद पूरे नोग क्षेत्र में चिंता का माहौल है। ग्रामीण क्षेत्रों में लोग रोजमर्रा के आवागमन के लिए सार्वजनिक परिवहन पर निर्भर हैं। ऐसे में बसों की खराब तकनीकी स्थिति और सड़कों की बदहाली यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती है। नोग युवक मंडल ने रामपुर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में तकनीकी रूप से असुरक्षित तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों पर खरी न उतरने वाली बसों का संचालन तत्काल बंद करने की मांग की। संगठन ने बसों की नियमित तकनीकी जांच करवाने और केवल सुरक्षित वाहनों को ही रूट पर चलाने का आग्रह किया। इसके अलावा दुर्घटना संभावित मार्गों का निरीक्षण कर क्रैश बैरियर लगाने, ग्रामीण संपर्क सड़कों की मरम्मत करवाने, गड्ढे भरने तथा आवश्यक चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग भी उठाई। ग्रामीणों ने हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को नियमानुसार मुआवजा देने और घायलों को उनकी चोटों के अनुरूप आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की। उन्होंने प्रशासन से संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश जारी कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया।
खराब बसों को रूट पर न भेजने के निर्देश
एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने हादसे को दुखद बताते हुए कहा कि दुर्घटना की विस्तृत रिपोर्ट दो सप्ताह के भीतर तैयार कर परिवहन निगम और अन्य संबंधित विभागों को भेजी जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खराब बसों की शिकायतें मिलना चिंता का विषय है। एसडीएम ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी), रामपुर के अधिकारियों को निर्देश दिए कि खराब बसों को रूट पर न भेजा जाए। साथ ही खराब बसों की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी जाए, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन बसों की बुक वैल्यू शून्य हो चुकी है, उन्हें रूट पर न भेजा जाए। बैठक में नई बसों की मांग पर भी चर्चा की गई।
15 अक्तूबर को सड़क का निरीक्षण करेगा
लोक निर्माण विभाग दुर्घटना संभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लेने के लिए लोक निर्माण विभाग को 15 अक्तूबर को सड़क का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ने बताया कि निरीक्षण के बाद सड़क सुधार का एस्टीमेट तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। बजट उपलब्ध होने पर सड़क की मेटलिंग, गड्ढों की मरम्मत और कलवर्ट निर्माण का कार्य करवाया जाएगा।
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों को जल्द मिलेगी राहत राशि
एसडीएम के अनुसार, हादसे में प्रभावित लोगों को 9 अक्तूबर को ही फौरी राहत प्रदान कर दी गई थी। राहत नियमावली के तहत मृतकों के परिजनों को दी जाने वाली चार लाख रुपये की सहायता राशि जल्द उपलब्ध करवाई जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उपचाराधीन घायलों को प्रधानमंत्री राहत से संबंधित प्रावधानों के तहत निशुल्क उपचार उपलब्ध करवाने के प्रयास किए जाएंगे।