फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Solan won the 'All-Round Best' title

Rampur Bushahar News: सोलन ने जीता ऑल राउंड बेस्ट का खिताब

Wed, 14 Oct 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Solan won the 'All-Round Best' title
कुपवी मेंशिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सम्मानित करतेलोग व विजेता टीम के साथशिक्षा मंत्री
कुपवी में राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न, शिक्षा मंत्री रोहित पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि
विज्ञापन

12 जिलों और सात खेल छात्रावासों के 655 खिलाड़ियों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
चौपाल/नेरवा। पीएमश्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कुपवी में 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्र खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया। समापन अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी 12 जिलों और सात खेल छात्रावासों के 655 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान वॉलीबॉल, कबड्डी, खो-खो, कुराश और ठोडा खेलों के मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता में सोलन जिले ने ऑल राउंड बेस्ट का खिताब जीता। वॉलीबॉल में शिमला प्रथम और मंडी द्वितीय रहा। कबड्डी में सोलन प्रथम और ऊना द्वितीय तथा खो-खो में हमीरपुर प्रथम और मंडी द्वितीय रहा। कुराश में सोलन और ठोडा में शिमला ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक हैं। खेलों से युवाओं में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना और आत्मविश्वास विकसित होता है। प्रदेश सरकार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ खेल प्रतिभाओं को निखारने और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि खेल उपलब्धियों के आधार पर तीन प्रतिशत कोटे के तहत 300 से अधिक खिलाड़ियों को रोजगार दिया गया है। खिलाड़ियों की डाइट मनी बढ़ाकर जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 300 रुपये, राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए 400 रुपये और प्रदेश से बाहर होने वाली प्रतियोगिताओं के लिए 500 रुपये प्रतिदिन निर्धारित की गई है। खेल छात्रावासों की संख्या भी आठ से बढ़ाकर 11 की गई है। उन्होंने कुपवी और नेरवा में खेल छात्रावास स्थापित करने की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखने की बात कही। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण में हिमाचल 21वें से तीसरे स्थान पर पहुंचा है, जबकि परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स में भी प्रदेश ने तीसरा स्थान हासिल किया है। प्रदेश में शिक्षा विभाग के करीब 9,000 पद भरे जा चुके हैं और 6,000 अन्य पद भरने की प्रक्रिया प्रस्तावित है। प्रथम चरण में 147 सरकारी विद्यालयों को सीबीएसई से संबद्ध करने की पहल की गई है, जिसमें कुपवी विद्यालय भी शामिल है। चौपाल विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा संबंधी कार्यों के लिए 15 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कुपवी विद्यालय में 10 अध्यापकों के पद भरे जा चुके हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा कि रिक्त पदों को भरने और विद्यालय के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के प्रयास किए जाएंगे।

शिक्षा मंत्री ने 15 हजार रुपये देने की घोषणा
कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी, जिसके लिए शिक्षा मंत्री ने 15 हजार रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अधिकारी, एसडीएम और डीएसपी कुपवी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कुपवी मेंशिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सम्मानित करतेलोग व विजेता टीम के साथशिक्षा मंत्री

कुपवी मेंशिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर को सम्मानित करतेलोग व विजेता टीम के साथशिक्षा मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article