सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kinnaur Forest Department clinches the Brothers Memorial Cricket Tournament

Rampur Bushahar News: वन विभाग किन्नौर ने बद्रर्स मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता पर जमाया कब्जा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Kinnaur Forest Department clinches the Brothers Memorial Cricket Tournament
छितकुल में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता बनी वन विभाग किन्नौर की टीम को पुरस्कृत करते मु
विज्ञापन
. खिताबी मुकाबले में देवी क्लब सांगला को 37 रन से दी पटकनी

. मोनू नेगी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट, दिनेश चुने सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज
संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)।
कारू युवक मंडल छितकुल की ओर से आयोजित बद्रर्स मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता पर वन विभाग किन्नौर की टीम ने विजेता का खिताब हासिल किया। फाइनल मुकाबला वन विभाग किन्नौर और देवी क्लब सांगला के बीच हुआ। इसमें वन विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वन विभाग किन्नौर की टीम ने निर्धारित 10 ओवर में 120 रन का लक्ष्य रखा। जवाबी पारी खेलने उतरी सांगला की टीम निर्धारित ओवर में 83 रन पर ढेर हो गई। वन विभाग किन्नौर की टीम ने 37 रन से मुकाबला जीत कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता के समापन पर पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त राधा सिंह नेगी बतौर मुख्य अतिथि अतिथि मौजूद रहे। वहीं, विशेष अतिथि के रूप में छितकुल पंचायत के उपप्रधान सुधीर रंजन, हितेश, राज कपूर और पवन शर्मा उपस्थित रहे। क्लब के प्रधान समीर नेगी, खेल सचिव मनीष नेगी और महासचिव आदर्श नेगी ने मुख्य अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और इनामी राशि देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर मोनू नेगी को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से सम्मानित किया गया। वहीं, दिनेश को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज स्वीटू को चुना गया। मुख्य अतिथि राधा सिंह नेगी ने खिलाड़ियों को नशे से दूर रहने और जीवन में अनुशासन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। क्लब के प्रधान समीर नेगी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों और सहयोगियों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed