फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur kailash yatra 2026 first day 107 pilgrims start journey

Kinnaur Kailash Yatra 2026: किन्नौर कैलाश यात्रा शुरू, पहले दिन 107 श्रद्धालु हुए रवाना; जानें विस्तार से

Thu, 30 Jul 2026 05:34 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर)।
संवाद न्यूज एजेंसी, रिकांगपिओ(किन्नौर)। Published by: Ankesh Dogra Updated Thu, 30 Jul 2026 05:34 PM IST
सार

किन्नौर कैलाश यात्रा गुरुवार से शुरू हो गई। पहले दिन 107 श्रद्धालु तंगलिंग बेस कैंप से यात्रा पर रवाना हुए। प्रशासन ने मेडिकल जांच, पुलिस और एसडीआरएफ की तैनाती सहित सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। प्रतिदिन 375 श्रद्धालुओं को ही यात्रा की अनुमति दी जा रही है। 4 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण के सभी स्लॉट बुक हो चुके हैं।

विज्ञापन
kinnaur kailash yatra 2026 first day 107 pilgrims start journey
किन्नौर कैलाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

किन्नौर कैलाश यात्रा वीरवार से आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। यात्रा के पहले दिन तंगलिंग गांव से 107 श्रद्धालुओं रवाना हुए, जिनमें पांच महिला श्रद्धालु भी शामिल रहीं। पहले दिन ऑनलाइन पंजीकरण कराने वाले 175 श्रद्धालुओं में से मात्र 50 ही यात्रा करने पहुंचे, जबकि दोपहर 12 बजे तक 57 श्रद्धालुओं ने तंगलिंग बेस कैंप में ऑफलाइन पंजीकरण कराया, जिन्हें यात्रा पर भेजा गया। दोपहर 12 बजे के बाद आने वाले श्रद्धालुओं को अगले दिन यात्रा पर भेजा जाएगा।

विज्ञापन


पहले दिन यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या कम रही, लेकिन श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए यात्रा पर रवाना हुए। श्रद्धालुओं को भेजने से पहले उनके चिकित्सा फिटनेस प्रमाण की जांच की गई। जिन श्रद्धालुओं ने फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं बनाए थे, उनकी मौके पर जांच की गई। प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। पूरे ट्रैक पर चिकित्सा, पुलिस और आपदा प्रबंधन (एसडीआरएफ) की टीमें तैनात की गई हैं। ये टीमें आपात स्थिति में त्वरित मदद पहुंचाने के लिए मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर जोखिम वाली जगहों पर रस्सियां लगाई गई हैं। इसके अलावा तंगलिंग बेस कैंप पर करीब 60 श्रद्धालुओं के रहने की मुफ्त व्यवस्था की गई है। जबकि, यात्रा के दूसरे बेस कैंप गणेश बाग में निजी शिविरों में 1300 रुपये प्रति श्रद्धालु निर्धारित किए हैं। इन राशि एक बिस्तर, रात का भोजन और सुबह का नाश्ता मिलेगा। प्रशासन ने एक दिन में कुल 375 श्रद्धालुओं को ही यात्रा की अनुमति दी है। 4 अगस्त तक ऑनलाइन पोर्टल पर सभी स्लॉट बुक हैं। प्रशासन अब ऑनलाइन पंजीकरण पोर्टल 5 अगस्त को फिर से खोलेगा। ऑफलाइन पंजीकरण तंगलिंग बेस कैंप पर रोजाना हुआ करेगा।

बता दें कि किन्नौर कैलाश यात्रा का 16 किलोमीटर लंबा मार्ग अत्यंत दुर्गम है। श्रद्धालुओं को 6,050 मीटर की ऊंचाई पर स्थित प्राकृतिक शिवलिंग तक पहुंचना होता है। रास्ते में उफनती नदियां, ग्लेशियर और ऑक्सीजन की कमी जैसी गंभीर बाधाएं आती हैं। यह मार्ग अपनी कठिनाइयों के लिए जाना जाता है, जिसके लिए विशेष तैयारी की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed