फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Rohru Pharmacy College receives 'B' grade in national quality assessment

Rampur Bushahar News: रोहड़ू फार्मेसी कॉलेज को राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन में मिला बी ग्रेड

Wed, 29 Jul 2026 11:45 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
रोहड़ू।
विज्ञापन

राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय रोहड़ू ने गुणवत्तापूर्ण तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में एक और उपलब्धि अपने नाम की है। भारतीय गुणवत्ता परिषद (क्यूसीआई) के अधीन राष्ट्रीय शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीईटी) के राष्ट्रीय गुणवत्ता मूल्यांकन में महाविद्यालय को बी ग्रेड मिला है। यह हिमाचल प्रदेश के डिग्री स्तर के फार्मेसी संस्थानों में इस मूल्यांकन के तहत प्राप्त सर्वोच्च ग्रेड है। इस मूल्यांकन में भाग लेने वाले प्रदेश के फार्मेसी संस्थानों में राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय, रोहड़ू का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा। महाविद्यालय पहले से ही हिमाचल प्रदेश का एकमात्र नैक (बी++) प्रत्यायित राजकीय फार्मेसी महाविद्यालय है। साथ ही राज्य के सरकारी और निजी फार्मेसी महाविद्यालयों में नैक प्रत्यायन प्राप्त करने वाला पहला संस्थान भी है। महाविद्यालय के निदेशक-प्रधानाचार्य डॉ.विनय ठाकुर ने इस उपलब्धि का श्रेय अध्यापकों, अधिकारियों, कर्मचारियों और विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed