फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Deodar saplings planted on the Nerva College campus

Rampur Bushahar News: नेरवा कॉलेज परिसर में 150 देवदार के पौधे रोपे

Wed, 29 Jul 2026 11:44 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय महाविद्यालय नेरवा में एक पौधा मां के नाम अभियान चलाया गया। इसके तहत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), ईको क्लब, रोवर्स एंड रेंजर्स, ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन और महाविद्यालय के विभिन्न क्लबों एवं समितियों के संयुक्त तत्वावधान में पौधरोपण कार्यक्रम किया गया। महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्र में 150 देवदार के पौधे रोपे गए। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बलवीर सागर कलसाइक ने पौधरोपण कर किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण दफराइक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी से जुड़ा प्रयास है। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. बलवीर सागर कलसाइक, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण दफराइक, सहायक कार्यक्रम अधिकारी वरिंदर कुमार ठाकुर, अधीक्षक मदन गोपाल चौहान, ईको क्लब के संयोजक प्रो. दिनेश शर्मा, प्रो. नरेंद्र नेगी, प्रो. सीमा जस्टा, डॉ. रोहित रेहाल, प्रो. कल्याण शर्मा, प्रो. दलीप शर्मा, प्रो. आराधना नेगी, एलए राजिंदर पिस्ता, सुरेंद्र शर्मा सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article