फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   I.N. Mehta appointed as Convener in the All India Congress Committee

Rampur Bushahar News: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में आईएन मेहता संयोजक नियुक्त

Wed, 29 Jul 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
चौपाल (रोहड़ू)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के विधि, मानवाधिकार एवं सूचना का अधिकार विभाग में चौपाल से संबंध रखने वाले वरिष्ठ अधिवक्ता आईएन मेहता को संयोजक नियुक्त किए जाने पर प्रदेशभर के अधिवक्ताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी नियुक्ति पर अनेक लोगों ने बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। आईएन मेहता इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के विधि, मानवाधिकार एवं सूचना का अधिकार विभाग के अध्यक्ष के रूप में लंबे समय तक अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वे हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के लगातार चार बार निर्वाचित सदस्य रहे हैं और वर्तमान में भी सदस्य हैं। इसके अलावा वे बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य भी रह चुके हैं। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने उन्हें वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया है। वर्तमान में वे हिमाचल प्रदेश सरकार में वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता के पद पर कार्यरत हैं। बार एसोसिएशन चौपाल के अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा सहित सभी अधिवक्ताओं ने आईएन मेहता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल, जनसेवा के प्रति समर्पित और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मेहता अपने अनुभव और नेतृत्व के बल पर संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article