{"_id":"6a69eecd2304fc7dcf07f707","slug":"acting-on-information-received-the-police-formed-a-special-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-165940-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: दलाश में ढाबे से 88 ग्राम चरस, 16 पेटी देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: दलाश में ढाबे से 88 ग्राम चरस, 16 पेटी देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दलाश में ढाबे से 88 ग्राम चरस, 16 पेटी देसी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
. पुलिस ने सूचना मिलने पर विशेष टीम गठित कर की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)।
आनी पुलिस ने दलाश क्षेत्र में एक ढाबे पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 88 ग्राम चरस और 16 पेटी देसी शराब बरामद की है। इस मामले में ढाबे के मालिक संजीत कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस को दलाश क्षेत्र में संजीत कुमार के ढाबे पर अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस की टीम ने स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में संजीत कुमार के ढाबे पर छापेमारी की। इस दौरान ढाबे से 88 ग्राम चरस मिली। साथ ही देसी शराब ऊना नंबर वन की 16 पेटियां भी बरामद कीं। बरामदगी के तुरंत बाद आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई। आनी पुलिस थाना में आरोपी पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 लगाई गई है। आरोपी पर हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। आनी के डीएसपी राजीव मेहता ने कहा कि पुलिस अवैध नशे के कारोबार में शामिल लोगों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।
आनी पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इस अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को नशा मुक्त बनाना है। उन्होंने जनता से भी नशे के खिलाफ लड़ाई में सहयोग की अपील की। भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।