फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   kinnaur kailash yatra restarts 375 pilgrims august 15

Kinnaur Kailash Yatra: दो दिन इंतजार के बाद फिर शुरू हुई किन्नौर कैलाश यात्रा, तंगलिंग से 375 श्रद्धालु रवाना

Mon, 10 Aug 2026 09:42 AM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर।
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर बुशहर। Published by: Ankesh Dogra Updated Mon, 10 Aug 2026 09:42 AM IST
सार

खराब मौसम और नाले का जलस्तर बढ़ने के कारण दो दिन स्थगित रही किन्नौर कैलाश यात्रा रविवार को फिर शुरू हो गई। तंगलिंग बेस कैंप से पंजीकरण, मेडिकल और पर्यावरण शुल्क की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 375 श्रद्धालुओं को रवाना किया गया। अब तक करीब ढाई हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन ने यात्रा की अवधि बढ़ाकर 15 अगस्त कर दी है। मलिंग खट्टा से यात्रा पर रोज रात 11 बजे निर्णय होगा। पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
kinnaur kailash yatra restarts 375 pilgrims august 15
किन्नौर कैलाश - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

खराब मौसम और मार्ग की स्थिति के कारण दो दिन तक स्थगित रही किन्नौर कैलाश यात्रा रविवार को फिर शुरू हो गई। यात्रा दोबारा शुरू होने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु तंगलिंग बेस कैंप पर पहुंच गए। प्रशासन ने पंजीकरण, मेडिकल जांच और पर्यावरण शुल्क की प्रक्रिया पूरी करने के बाद 375 श्रद्धालुओं को किन्नौर कैलाश यात्रा के लिए रवाना किया।

विज्ञापन


प्रशासन के अनुसार 30 जुलाई से आधिकारिक रूप से शुरू हुई किन्नौर कैलाश यात्रा में अब तक करीब ढाई हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए प्रशासन ने यात्रा संचालन की अवधि भी बढ़ा दी है। पहले यात्रा 10 अगस्त तक प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे 15 अगस्त तक संचालित करने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


ऑनलाइन पंजीकरण में तकनीकी दिक्कत
11 से 14 अगस्त तक ऑनलाइन पंजीकरण के लिए रविवार दोपहर बाद दो बजे पोर्टल शुरू किया गया था, लेकिन तकनीकी खामी के कारण श्रद्धालु ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सके। ऐसे में तंगलिंग बेस कैंप पर हर सुबह ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने श्रद्धालुओं को यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और मार्ग की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मार्ग की स्थिति को देखते हुए प्रशासन जरूरत पड़ने पर यात्रा को अस्थायी रूप से रोक सकता है।

मलिंग खट्टा से यात्रा पर रोज होगा फैसला
यात्रा के दूसरे बेस कैंप मलिंग खट्टा (गणेश बाग) से श्रद्धालुओं को रवाना किया जाएगा या नहीं, इसका फैसला प्रतिदिन रात 11 बजे लिया जाएगा। गणेश गुफा और मलिंग खट्टा में तैनात टीमें गुफा के समीप नाले में जलस्तर और यात्रा मार्ग की स्थिति का निरीक्षण करेंगी। निरीक्षण के बाद अगले दिन यात्रा संचालित करने को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

गुफा के समीप नाले में जलस्तर बढ़ने के कारण ही पिछले दो दिनों से यात्रा स्थगित करनी पड़ी थी। प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मौसम खराब होने या रास्ता असुरक्षित पाए जाने पर यात्रा को फिर से अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।

किन्नौर कैलाश यात्रा संचालन समिति के अध्यक्ष एवं एसडीएम कल्पा प्रवीण भारद्वाज ने बताया कि दो दिन बाद यात्रा को दोबारा शुरू कर दिया गया है। प्रशासन की टीमें मौसम, जलस्तर और यात्रा मार्ग की लगातार निगरानी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed