फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Husband granted divorce on grounds of desertion and mental cruelty

Rampur Bushahar News: पति को परित्याग और मानसिक क्रूरता के आधार पर मिला तलाक

Sun, 09 Aug 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
परिवार न्यायालय ने विवाह विच्छेद का आदेश दिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
एक पति को पत्नी से परित्याग और मानसिक क्रूरता के आधार पर तलाक मिला है। रामपुर बुशहर स्थित परिवार न्यायालय ने विवाह विच्छेद का आदेश दिया है। इस दंपती का विवाह वर्ष 2013 में हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुआ था। इनके दो बेटे हैं। न्यायालय ने पाया कि पत्नी वर्ष 2017 में ससुराल छोड़कर चली गई। पत्नी ने स्वीकार किया कि वह पांच साल से अधिक समय से पति से अलग रह रही हैं। पत्नी ने यह भी कहा कि वह पति के साथ नहीं रहना चाहतीं। अदालत ने इसे परित्याग का स्पष्ट प्रमाण माना। अदालत ने पाया कि पत्नी ने पति के खिलाफ मानसिक प्रताड़ना, घरेलू हिंसा के तीन मामले दर्ज करवाए थे। न्यायालय ने पाया कि ये सभी मामले पत्नी के खिलाफ तय हुए या बाद में उसने वापस ले लिए। एक मामले में पति बरी हुआ। न्यायालय ने इसे मानसिक क्रूरता का आधार माना। पत्नी ने पति पर शराबी होने और बच्चों को शराब के नशे में पीटने का आरोप लगाया था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पति अन्य महिलाओं को घर लाता था। हालांकि, पत्नी इन आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत पेश नहीं कर पाईं। अदालत ने उनके आरोपों को साक्ष्य के अभाव में खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed