फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Kiara-Bhauva road in Jubbal to undergo transformation

Rampur Bushahar News: जुब्बल की क्यारा-भौवां सड़क का 8.60 करोड़ से होगा कायाकल्प

Sun, 09 Aug 2026 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Kiara-Bhauva road in Jubbal to undergo transformation
जिला स्तरीय राथल मेले के समापन पर शिक्षा मंत्री को सम्मानित करते हुए आयो​जक। संवाद
विकास की बात
विज्ञापन

भोलाड़ पंचायत में शिक्षा मंत्री ने किया विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन, उद्घाटन भी किया
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। उपमंडल जुब्बल की क्यारा-भौवां सड़क का 8.60 करोड़ रुपये की लागत से कायाकल्प होगा। रविवार को शिक्षा मंत्री ने सड़क का भूमि पूजन किया। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल उपमंडल के शुराचली क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने भोलाड़ पंचायत में विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन और उद्घाटन किया। मंत्री ने 1.87 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भोलाड़ के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने 3 लाख रुपये की लागत से निर्मित जिम का भी उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री ने कहा कि पहाड़ी राज्य हिमाचल में सड़कें विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने बताया कि कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण गांवों तक विकास योजनाएं पहुंचाई जा सकती हैं। यह सड़क सुविधा के माध्यम से ही संभव है। मंत्री ने जुब्बल-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में 182 नई सड़कों के निर्माण की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण का कार्य लगातार जारी है। जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में लोक निर्माण विभाग के माध्यम से करीब 550 करोड़ रुपये के विकास कार्य प्रगति पर हैं। इन विकास कार्यों में विभिन्न सड़कों और भवनों का निर्माण शामिल है। सरस्वती नगर-झड़ाशली मार्ग को 17 करोड़ रुपये की लागत से स्तरोन्नत किया जा रहा है। 4 करोड़ रुपये की लागत से 15 नई सड़कें बनी हैं और 11 सड़कों को पक्का किया गया है। वार्षिक मरम्मत योजना के तहत एक करोड़ रुपये से पांच किलोमीटर लंबी भोलाड़-छुपाड़ी सड़क का भी स्तरोन्नयन हुआ है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भोलाड़ में 1.83 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य चल रहा है। यह शुराचली क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य संस्थान साबित होगा। इससे स्थानीय लोगों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। इससे पहले, रोहित ठाकुर ने शुराचली क्षेत्र में आयोजित ऐतिहासिक जिला स्तरीय राथल मेले के अंतिम दिन शिरकत की। इस अवसर पर जितेंद्र मेहता, नेहा मेहता, भीम सिंह झोहटा सहित कई स्थानीय नेता और अधिकारी मौजूद रहे।

जिला स्तरीय राथल मेले के समापन पर शिक्षा मंत्री को सम्मानित करते हुए आयोजक। संवाद

जिला स्तरीय राथल मेले के समापन पर शिक्षा मंत्री को सम्मानित करते हुए आयोजक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article