फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Block-level dialogue meetings will be held in the Narkanda development block until August

Rampur Bushahar News: नारकंडा विकास खंड में 12 अगस्त तक होंगी ब्लॉक स्तरीय संवाद बैठकें

Sun, 09 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
चरण -1 से 8 तक चिन्हित बीपीएल लाभार्थी परिवारों को मिलेगा योजनाओं का लाभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
विकास खंड नारकंडा में सर्वेक्षण चरण-1 से 8 के अंतर्गत चिह्नित बीपीएल लाभार्थी परिवारों के साथ ब्लॉक स्तरीय संवाद बैठकों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के अनुसार बैठकें 10, 11 और 12 अगस्त को विभिन्न पंचायतों के समूह आधार पर आयोजित की जाएंगी। 10 अगस्त को पूर्वाह्न 11:00 बजे पहले समूह की बैठक कार्यालय ग्राम पंचायत सिंहल (नारकंडा) में होगी। इसमें करेवथी, मलेंडी, जार, कुमारसैन, डीब, घेवती (ओड्डी), माधवानी, खनेटी, सिहल-नारकंडा और जलून पंचायतों से संबंधित लाभार्थी परिवार भाग लेंगे। 11 अगस्त को पूर्वाह्न 11:00 बजे दूसरे समूह की बैठक बड़ागांव पंचायत में होगी। इसमें कोटिघाट, कांगल, मोगड़ा, जंजैहली, बनाहर, शिवान, भरैड़ी, बड़ागांव, महोली, शलौटा और कुई पंचायतों के चिह्नित लाभार्थी परिवार शामिल होंगे। 12 अगस्त को पूर्वाह्न 11:00 बजे तीसरे समूह की बैठक थानाधार में होगी। बैठक में जरोल, क्वानू- बटाडी, मधावनी, कोटगढ़, मंगसू, शमाथला, भुट्टी, थानाधार, दलान और किरटी पंचायतों से संबंधित लाभार्थी परिवारों को बुलाया गया है। विकास खंड कार्यालय ने सभी संबंधित पंचायत सचिवों को निर्देश दिए हैं कि चिह्नित लाभार्थी परिवारों को बैठक की तिथि, समय और स्थान की जानकारी समय रहते उपलब्ध करवाएं। बैठकों में उनकी अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करें। इसके लिए पंचायत स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार करने को भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed